Tech News: ऐप्पल के नए किफायती आईफोन iPhone 17e की बिक्री अभी शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन इसके अगले वर्जन iPhone 18e को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी अपने अगले एंट्री-लेवल आईफोन की योजना पर काम शुरू कर चुकी है. ऐसे में टेक्नोलॉजी जगत में यह सवाल उठ रहा है कि आने वाले मॉडल में क्या-क्या नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
iPhone 18e में मिल सकता है Dynamic Island
ऐप्पल की e सीरीज को अपेक्षाकृत किफायती आईफोन के तौर पर पेश किया जाता है, लेकिन इनमें कई प्रीमियम फीचर्स भी शामिल किए जाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18e में Dynamic Island फीचर दिया जा सकता है.दरअसल, iPhone 17e के साथ भी इस फीचर को लेकर काफी अटकलें थीं, लेकिन कंपनी ने इसे पारंपरिक नॉच डिजाइन के साथ लॉन्च किया. माना जा रहा है कि अगली पीढ़ी के मॉडल में यह बदलाव देखने को मिल सकता है।
Tech News: नया और ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर
iPhone 18e के प्रोसेसर को लेकर भी जानकारी सामने आई है. उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें कंपनी का नया A20 चिपसेट मिल सकता है, जो अगले जनरेशन के आईफोन 18 मॉडल्स में इस्तेमाल किया जाएगा.अगर ऐसा होता है तो यह एंट्री-लेवल आईफोन भी बेहतर परफॉर्मेंस और तेज प्रोसेसिंग के साथ आ सकता है।
Tech News: कब हो सकता है लॉन्च
रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18e को अगले साल मार्च में लॉन्च किया जा सकता है. माना जा रहा है कि इसे iPhone 18 के स्टैंडर्ड मॉडल और iPhone Air 2 के साथ पेश किया जाएगा.टेक इंडस्ट्री में यह भी चर्चा है कि ऐप्पल अपने लॉन्च शेड्यूल में बदलाव कर रही है. इसके तहत कुछ मॉडल सितंबर में और बाकी मॉडल अगले साल मार्च में पेश किए जा सकते हैं.
iPhone 17e में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं
हाल ही में पेश किए गए iPhone 17e में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है. यह डिस्प्ले लगभग 1200 निट्स HDR पीक ब्राइटनेस के साथ आता है और सुरक्षा के लिए Ceramic Shield 2 का प्रोटेक्शन मिलता है.इस स्मार्टफोन में A19 चिपसेट दिया गया है, जो एडवांस्ड 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है. कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 48MP का सिंगल कैमरा सिस्टम दिया गया है.ऐप्पल ने इस मॉडल में बेस स्टोरेज को बढ़ाकर 256GB कर दिया है और इसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं. भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब 64,900 रुपये रखी गई है.







