ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » जेल से बाहर आते ही अयोध्या पहुंचे आसाराम, रामलला के दर्शन पर सबकी नजर

जेल से बाहर आते ही अयोध्या पहुंचे आसाराम, रामलला के दर्शन पर सबकी नजर

Asaram in Ayodhya: रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे स्वयंभू संत आसाराम मंगलवार शाम अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू तट पर भ्रमण किया और कहा कि वह राम मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन करने आए हैं। आसाराम ने कहा कि भारत में कई ऐसे तीर्थ स्थल हैं, जहां जाने मात्र से मनुष्य का कल्याण होता है। उन्होंने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार, काशी, कांची, अवंतिका और पुरी को मोक्षदायी स्थान बताया।

सरयू तट पर पैदल भ्रमण

अयोध्या पहुंचने के बाद आसाराम झुनकी घाट से सद्गुरु कुटी तक पैदल चले और बाद में कार से लक्ष्मण किला पहुंचे, जहां उनका ठहराव है। शाम करीब छह बजे वह फिर बाहर निकले और सरयू नदी के तट पर करीब 300 मीटर पैदल चले। इस दौरान कई अनुयायियों ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बताया जा रहा है कि वह हनुमानगढ़ी भी जाना चाहते थे, लेकिन अधिक सीढ़ियां होने के कारण वहां नहीं जा सके। सूत्रों के मुताबिक आसाराम बुधवार को रामलला के दर्शन करने के साथ ही राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Asaram in Ayodhya: मेडिकल आधार पर मिली अंतरिम जमानत

आसाराम को जोधपुर की अदालत ने रेप मामले में दोषी करार देते हुए 25 अप्रैल 2018 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तब से वह जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। बाद में बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने 29 अक्टूबर को उन्हें छह महीने की अंतरिम जमानत दी थी। इसके आधार पर गुजरात हाईकोर्ट ने भी दूसरे मामले में राहत दी।

पीड़िता के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

इस बीच रेप पीड़िता के पिता ने आसाराम की जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उनका कहना है कि आसाराम पूरी तरह स्वस्थ हैं और बाहर रहने से पीड़िता की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

ये भी पढ़े… रूसी तेल पर भारत को छूट? व्हाइट हाउस का चौंकाने वाला बयान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल