ख़बर का असर

Home » उत्तराखंड » तीसरे दिन बजट सत्र में गरमाएगा सदन, कई विधेयक एजेंडे में

तीसरे दिन बजट सत्र में गरमाएगा सदन, कई विधेयक एजेंडे में

Uttarakhand Budget 2026: उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन बुधवार को अहम रहने वाला है। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा और उस पर चर्चा होगी। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर भी विचार किया जाएगा।

सुबह 11 बजे शुरू होगी सदन की कार्यवाही

भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर विधायक सवाल उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद अन्य विधायी कार्यों और प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

Uttarakhand Budget 2026: कई अहम विधेयक सदन में पेश होंगे

सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदन में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकते हैं। इनमें उत्तराखंड कारागार और सुधारात्मक सेवाएं (संशोधन) विधेयक, जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक 2026 और उत्तराखंड दुकान एवं स्थापना (रोजगार विनियमन और सेवा-शर्त) विधेयक सहित अन्य प्रस्ताव शामिल हैं।

बजट और विधायी कार्यों पर रहेगा फोकस

सदन की कार्यमंत्रणा बैठक में तय एजेंडे के अनुसार अगले दो दिनों तक बजट और विधायी कार्यों पर विशेष चर्चा होगी। 12 मार्च को भी बजट पर बहस जारी रहने की संभावना है।

Uttarakhand Budget 2026: सीएम धामी ने लिया फीडबैक

इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि भराड़ीसैंण में सुबह भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर सरकार की योजनाओं पर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के संतुलन के साथ पहाड़ी क्षेत्रों का योजनाबद्ध विकास करना है।

1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। उन्होंने कहा कि बजट में महिला, किसान, युवा, गरीब और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।

ये भी पढ़े… जेल से बाहर आते ही अयोध्या पहुंचे आसाराम, रामलला के दर्शन पर सबकी नजर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल