Ek Din Movie: बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का अपना एक अलग ही स्थान है। समय-समय पर ऐसी कई प्रेम कहानियां सामने आई हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इसी श्रंखला में जुनैद खान और साई पल्लवी की आगामी फिल्म ‘एक दिन’ की चर्चा बढ़ रही है। बुधवार को फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
फॉर्च्यून बेल से शुरू हुआ प्यार
ट्रेलर की शुरुआत में एक ‘फॉर्च्यून बेल’, यानी किस्मत की घंटी दिखाई जाती है। जुनैद खान का किरदार बताता है कि दुनिया भर के हारे हुए आशिक इस घंटी को बजाकर अपनी किस्मत आजमाते हैं। तभी उनकी नजर मीरा पर पड़ती है, जिसे साई पल्लवी निभा रही हैं। मीरा को देखते ही जुनैद का किरदार उस फॉर्च्यून बेल से विश करता है कि काश मीरा उसकी हो जाए, चाहे सिर्फ एक दिन के लिए ही सही।

Ek Din Movie: मीरा और जुनैद की रोमांटिक केमिस्ट्री
इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है और उसकी विश सच हो जाती है। अगले सीन में मीरा जुनैद के साथ नजर आती हैं। दोनों के बीच कई रोमांटिक पल दिखाए जाते हैं। एक सीन में साई पल्लवी, जुनैद का जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं और उन्हें केक की कैंडल बुझाने से पहले विश करने के लिए कहती हैं। इस पर जुनैद मुस्कुराते हुए कहते हैं कि उनकी विश पहले ही पूरी हो चुकी है।
ट्रेलर में दोनों के बीच उभरते प्यार और उनकी केमिस्ट्री को खूबसूरती से दिखाया गया है। फिल्म के लोकेशन्स रोमांटिक माहौल को और बढ़ाते हैं। कभी दोनों साथ घूमते नजर आते हैं, तो कभी छोटे-छोटे खुशियों भरे पल साझा करते हैं।कहानी यह बताती है कि सिर्फ एक दिन का साथ भी किसी की जिंदगी में यादगार बन सकता है। लेकिन सब कुछ आसान नहीं होता, और यही कहानी में ड्रामा और सस्पेंस का मोड़ लाता है।
Kabhi kabhi EK DIN bhi kaafi hota hai ❤️
Ek Din Trailer Out Now!
Watch #EkDin only in theatres on 1st May 2026. #JunaidKhan #SaiPallavi pic.twitter.com/HwNRVc02pE— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) March 11, 2026
सस्पेंस और दर्द ने बदल दी जिंदगी
ट्रेलर के आखिरी हिस्से में कहानी गंभीर मोड़ लेती है। एक सीन में साई पल्लवी गुस्से में जुनैद को थप्पड़ मारती हैं और कहती हैं कि “मैंने तुम पर भरोसा किया था, लेकिन तुमने...” इसके बाद दोनों के बीच की दूरी और दर्द दिखाया गया है। इस सीन के बाद दर्शकों के मन में सवाल उठता है कि आखिर उस एक दिन में ऐसा क्या हुआ, जिसने दोनों की जिंदगी बदल दी।
ट्रेलर के अंत में साई पल्लवी का किरदार कहती हैं कि यह एक दिन उनकी जिंदगी के लिए हमेशा यादगार रहेगा।फिल्म ‘एक दिन’ एक रोमांटिक-ड्रामा है। इसे आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है और सुनील पांडे ने इसका निर्देशन किया है। साई पल्लवी हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू कर रही हैं।फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।







