ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » पीएम मोदी बोले– मछुआरों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उठाए बड़े कदम

पीएम मोदी बोले– मछुआरों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उठाए बड़े कदम

Fishermen Community Scheme: नरेंद्र मोदी  ने बुधवार को केरल के कोच्चि में आयोजित अखिल केरल धीवर सभा के स्वर्ण जयंती सम्मेलन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों में धीवर सभा ने मछुआरा समुदाय के अधिकारों की रक्षा और उनके सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

‘केरलम नाम को मिली मंजूरी’

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि लंबे समय से मलयाली लोग राज्य का नाम बदलकर “केरलम” करने की मांग कर रहे थे। केंद्र में एनडीए सरकार द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह राज्य की संस्कृति और पहचान के अनुरूप एक महत्वपूर्ण कदम है।

Fishermen Community Scheme: मछुआरों का जीवन बेहतर बनाना 

पीएम मोदी ने कहा कि मत्स्य पालन क्षेत्र में नई संभावनाओं को साकार करने और मछुआरों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समुद्र से जुड़ी अर्थव्यवस्था केवल पारंपरिक मछली पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई नए अवसर भी सामने आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने केरल में आई विनाशकारी बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय मछुआरा समुदाय ने जिस साहस और सेवा भावना के साथ लोगों की मदद की, उसे पूरा देश हमेशा याद रखेगा।

मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय और योजनाएं

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने दशकों तक मछुआरा समुदाय की उपेक्षा की, लेकिन एनडीए सरकार ने उनकी क्षमता को पहचानते हुए कई बड़े कदम उठाए हैं। सरकार ने मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए अलग मंत्रालय का गठन किया है और मछुआरों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।

प्रधानमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत केरल के लिए करीब 1400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे मत्स्य क्षेत्र के विकास और मछुआरों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Fishermen Community Scheme: तकनीक से बढ़ाई जा रही सुरक्षा

पीएम मोदी ने कहा कि समुद्र में जाने वाले मछुआरों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। पहले समुद्र में जाते समय उनके परिवारों को चिंता रहती थी, लेकिन अब सैटेलाइट तकनीक की मदद से उनकी सुरक्षा को मजबूत किया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म की शुरुआत की गई है, जिससे मछुआरे, व्यापारी और निर्यातक एक ही प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कर सकते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मछुआरा समुदाय के कल्याण के लिए अखिल केरल धीवर सभा का कार्य सराहनीय है और यह तटीय समुदायों को सशक्त बनाने के सरकार के विजन के अनुरूप है।

ये भी पढ़े… राज्यसभा में उठाया राष्ट्रपति प्रोटोकॉल उल्लंघन का मुद्दा, BJP ने कहा– यह सिर्फ चूक नहीं

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल