Home » जॉब - एजुकेशन » सरकारी नौकरी 2026: आयुष मंत्रालय में करियर बनाने का मौका, डायरेक्टर पद के लिए करें अप्लाई

सरकारी नौकरी 2026: आयुष मंत्रालय में करियर बनाने का मौका, डायरेक्टर पद के लिए करें अप्लाई

एनईआईएएफएमआर डायरेक्टर पद की जानकारी

NEIAFMR Director Recruitment 2026: पासीघाट, भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन स्वायत्त निकाय नॉर्थ इस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा एंड फोल्क मेडिसिन रिसर्च (एनईआईएएफएमआर) ने डायरेक्टर के एक पद के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अब ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस समय सीमा के भीतर ही अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

पात्रता और योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यताएँ होनी चाहिए:

  • मान्यता प्राप्त संस्थान/यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री आयुर्वेद, पब्लिक हेल्थ, हेल्थ मैनेजमेंट, एथनो बॉटनी, सोशल एंथ्रोपोलॉजी, बायोलॉजिकल साइंसेज, फॉरेस्ट्री, इन्वायरमेंटल साइंस में।
  • या हेल्थ केयर मैनेजमेंट/हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा।
  • इसके अलावा उम्मीदवार के पास अन्य निर्धारित योग्यताएँ भी होनी चाहिए।
NEIAFMR Director Recruitment 2026: एनईआईएएफएमआर डायरेक्टर पद की जानकारी
एनईआईएएफएमआर डायरेक्टर पद की जानकारी

NEIAFMR Director Recruitment 2026: आयु सीमा और वेतन

  • अधिकतम आयु 56 वर्ष है, जो 20 अप्रैल 2026 के आधार पर गणना की जाएगी।
  • चयनित उम्मीदवार को पे लेवल 13 ऑफ पे मैट्रिक्स (लेवल 7, सीपीसी) के अनुसार ₹1,23,100 से ₹2,14,100 प्रति माह वेतन मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवार आयुष मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होमपेज पर जारी पद से संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें और सभी आवश्यक जानकारियाँ सही-सही भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज़ और फोटो को फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  • भरने के बाद फॉर्म को निम्न पते पर पोस्ट करें:
    श्री अब्दुल सादिक खान, अवर सचिव (आयुर्वेद), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, आयुष भवन, बी-ब्लॉक, जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, नई दिल्ली-110023।

नोट: सभी इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और सुनिश्चित करें कि सभी दस्तावेज़ सही हैं।

ये भी पढ़ें…होर्मुज स्ट्रेट पर संकट: 7 बड़े कदमों के साथ अमेरिका अलर्ट, ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments