ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला, खोल दिया सारे प्रोपेगेंडा !

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला, खोल दिया सारे प्रोपेगेंडा !

Rahul propaganda statement: अनुराग ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को ‘लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा’ बताते हुए आरोप लगाया कि वे विदेशों में भारत और भारतीय लोकतंत्र की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं और संसद के नियमों का पालन नहीं करते।

‘माइनस ट्रिपल सी’ का लगाया आरोप

सदन में बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग इस सदन में ‘माइनस ट्रिपल सी’ के साथ आते हैं, यानी उनके पास न सिविक सेंस है, न कॉमन सेंस और न ही कॉन्स्टिट्यूशनल सेंस। उन्होंने कहा कि जब सांसद बनते हैं तो उन्हें सदन में आचरण के नियम सिखाए जाते हैं, लेकिन एक व्यक्ति इन सभी नियमों को तोड़ता है।अनुराग ठाकुर ने कहा कि वही व्यक्ति “प्रोपेगेंडा का लीडर” है और उन्होंने इशारों में राहुल गांधी पर निशाना साधा।

Rahul propaganda statement: ‘फोमो गांधी’ कहकर कसा तंज

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘फोमो गांधी’ भी कहा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को हमेशा यह डर रहता है कि कहीं वे सुर्खियों से बाहर न हो जाएं, इसलिए वे ऐसे बयान देते रहते हैं जिससे वे चर्चा में बने रहें।

ओम बिरला के समर्थन में बोले

अनुराग ठाकुर ने यह टिप्पणी उस समय की जब वे ओम बिरला  को हटाने के प्रस्ताव के खिलाफ बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सदन के लगभग सभी दलों के सांसदों ने ओम बिरला के कार्यों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ओम बिरला लोकसभा के अध्यक्ष हैं और वे अपने पद पर बने रहेंगे। भाजपा सांसद के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ने सभी दलों के सदस्यों को बराबर बोलने का अवसर दिया है।

Rahul propaganda statement: सभी दलों को मिला बोलने का अवसर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि चाहे कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, लोकसभा अध्यक्ष ने सभी को सदन में अपनी बात रखने का अवसर दिया है। यहां तक कि कुछ ऐसे सांसद जिन्हें अपनी ही पार्टी से कम अवसर मिलता है, उन्हें भी ओम बिरला ने बोलने का मौका दिया।

रक्षा और सुरक्षा पर भी दिया बयान

भाजपा सांसद ने रक्षा और सुरक्षा के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सशस्त्र बलों को स्पष्ट संदेश दिया था कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में उचित कदम उठाने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं।

ये भी पढ़े… सरकारी नौकरी 2026: आयुष मंत्रालय में करियर बनाने का मौका, डायरेक्टर पद के लिए करें अप्लाई

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल