ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » संसद में गरमाया माहौल: LPG संकट और 8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा

संसद में गरमाया माहौल: LPG संकट और 8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा

LPG crisis Parliament: लोकसभा  में शुक्रवार को एलपीजी संकट और आठ सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी दलों के लगातार विरोध और नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हो गई, जिसके बाद स्पीकर ने कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

एलपीजी संकट और सांसदों के निलंबन पर विपक्ष का विरोध

सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसद वेल के पास पहुंच गए और एलपीजी संकट पर चर्चा की मांग करने लगे। इसके साथ ही उन्होंने आठ सांसदों के निलंबन को वापस लेने की मांग करते हुए जोरदार हंगामा किया।

LPG crisis Parliament: स्पीकर ओम बिरला ने शांत रहने की अपील की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से बार-बार शांत रहने और प्रश्नकाल चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल सदन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है, जिसमें देश और जनता से जुड़े मुद्दे उठाए जाते हैं और सरकार से जवाबदेही तय होती है।

‘मौका मिलने पर बोलते नहीं, सदन में गतिरोध करते हैं’

स्पीकर ने विपक्षी सदस्यों से कहा कि वे अक्सर शिकायत करते हैं कि उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया जाता, लेकिन जब बोलने का मौका मिलता है तो वे चर्चा में भाग लेने के बजाय सदन में गतिरोध पैदा करते हैं। उन्होंने इसे संसदीय मर्यादा के खिलाफ बताया।

LPG crisis Parliament: मेजों पर चढ़ने पर होगी कार्रवाई

आठ सांसदों के निलंबन पर टिप्पणी करते हुए ओम बिरला ने कहा कि यदि सदन के अंदर मेजों पर चढ़कर विरोध किया जाएगा तो इस तरह की कार्रवाई स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि संसद की पवित्रता, मर्यादा और प्रतिष्ठा बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है।

हंगामे के कारण कार्यवाही दोपहर तक स्थगित

स्पीकर ने विपक्ष से प्रश्नकाल के बाद अपने मुद्दे उठाने का आग्रह किया, लेकिन विपक्षी सांसदों का विरोध जारी रहा। लगातार हंगामे के कारण अंततः लोकसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

ये भी पढ़े… “पानीपत में संघ का बड़ा मंथन शुरू, अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का संघ प्रमुख ने किया उद्घाटन”

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल