Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » संभल CO कुलदीप कुमार के बयान से तिलमिलाए इमरान प्रतापगढ़ी बोले- ‘वर्दी पहनने वाले अधिकारी को…’

संभल CO कुलदीप कुमार के बयान से तिलमिलाए इमरान प्रतापगढ़ी बोले- ‘वर्दी पहनने वाले अधिकारी को…’

संभल सीओ कुलदीप कुमार

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में त्योहारों को लेकर आयोजित पीस कमेटी की बैठक अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। बैठक में सीओ (क्षेत्राधिकारी) कुलदीप कुमार का सख्त और तीखा अंदाज देखकर लोग हैरान हैं। अधिकारियों ने साफ किया कि भारत की धरती पर किसी भी दूसरे देश के विवाद के नाम पर माहौल खराब करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान भड़काऊ गतिविधियों, नारेबाजी और पोस्टरबाजी पर पूरी तरह रोक होगी।

शांति बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता

बैठक के दौरान सीओ ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति ईरान और इजरायल के बीच चल रहे अंतरराष्ट्रीय विवाद के नाम पर जिले का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसे प्रभावित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि अलविदा जुम्मा की नमाज के दौरान किसी भी बाहरी देश के समर्थन या विरोध में नारेबाजी नहीं होनी चाहिए। काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने या सांप्रदायिक माहौल को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को सख्ती से रोका जाएगा। साथ ही नमाज को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि नमाज केवल मस्जिदों के निर्धारित परिसर में ही अदा की जाए। सड़कों या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

UP News: कांग्रेस नेता ने किया पलटवार

कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने CO की भाषा पर सवाल उठाया और कहा कि लोकतंत्र और संविधान में हर नागरिक के मौलिक अधिकार सुरक्षित हैं। उन्होंने चेताया कि वर्दी पहनने वाले अधिकारी को संविधान की प्रस्तावना और सीमाओं का ज्ञान होना चाहिए। बैठक में मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने भी स्थिति की गंभीरता को रेखांकित किया। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन त्योहारों को शांति और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

ये भी पढ़े… ‘ऐसा बढ़िया इलाज करूंगा…’ ईरान के लिए छाती पीटने वाले नमाजियों को संभल CO की चेतावनी