Home » राजनीति » प्रदीप भंडारी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘झूठ से लोकतंत्र को खतरा’

प्रदीप भंडारी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘झूठ से लोकतंत्र को खतरा’

Pradeep Bhandari:

Pradeep Bhandari: बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, कांग्रेस और उनका पूरा तंत्र देशभर में झूठ फैला रहा है और संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रहा है।

Pradeep Bhandari: ‘राहुल गांधी के झूठ को उजागर करना हमारा उद्देश्य’

प्रदीप भंडारी ने कहा कि उनका उद्देश्य राहुल गांधी द्वारा फैलाए जा रहे कथित झूठ को तथ्यों के साथ सामने लाना है। उन्होंने राहुल गांधी को ‘रील बनाने वाला’ बताते हुए आरोप लगाया कि उनके झूठ देश के लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा हैं।

Pradeep Bhandari: दिल्ली पुलिस से जुड़े मामले का किया जिक्र

बीजेपी नेता ने उस पोस्ट का भी जिक्र किया, जिसमें राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने एक महिला पत्रकार के साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। भंडारी ने कहा कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा था।

‘वायरल वीडियो फर्जी था’

प्रदीप भंडारी ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आए तथ्यों से यह साबित हुआ कि व्यापक रूप से प्रसारित किया गया वीडियो फर्जी था। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में तथ्यों की जांच करना और सच्चाई को सामने लाना जरूरी है।

यह भी पढ़े- SIR में फंस गया वोटर? Form-8 से Form-6 तक कैसे बना ‘कैच-22’, बॉम्बे HC ने ECI से पूछे सवाल, समझिए क्या है मामला