Home » उत्तर प्रदेश » ‘ऐसा बढ़िया इलाज करूंगा…’ ईरान के लिए छाती पीटने वाले नमाजियों को संभल CO की चेतावनी

‘ऐसा बढ़िया इलाज करूंगा…’ ईरान के लिए छाती पीटने वाले नमाजियों को संभल CO की चेतावनी

संभल CO की नमाजियों को चेतावनी

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में अलविदा जुम्मा और ईद-उल-फितर को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित विरोध प्रदर्शनों और किसी भी तरह की नारेबाजी को लेकर प्रशासन ने पहले ही कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं। शांति समिति की बैठक में क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने साफ कहा कि जिले में कानून व्यवस्था से किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शांति बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता

बैठक के दौरान सीओ ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति ईरान और इजरायल के बीच चल रहे अंतरराष्ट्रीय विवाद के नाम पर जिले का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसे प्रभावित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि अलविदा जुम्मा की नमाज के दौरान किसी भी बाहरी देश के समर्थन या विरोध में नारेबाजी नहीं होनी चाहिए। काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने या सांप्रदायिक माहौल को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को सख्ती से रोका जाएगा।

UP News: नमाज को लेकर प्रशासन की एडवाइजरी

प्रशासन ने नमाज को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि नमाज केवल मस्जिदों के निर्धारित परिसर में ही अदा की जाए। सड़कों या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट या रील बनाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को भी चेतावनी दी है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही प्रशासन ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही किसी भी अफवाह या भड़काऊ संदेशों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़े… राज्यसभा में गूंजा फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा, खड़गे सरकार पर हुए लाल तो नड्डा ने जवाब देकर की बोलती बंद!