ख़बर का असर

Home » लाइफस्टाइल » सेलिब्रिटी ब्यूटी सीक्रेट: गर्मियों में पाएं इंस्टेंट ग्लो, आइस वॉटर फेशियल से चेहरे की चमक बढ़ाएं

सेलिब्रिटी ब्यूटी सीक्रेट: गर्मियों में पाएं इंस्टेंट ग्लो, आइस वॉटर फेशियल से चेहरे की चमक बढ़ाएं

ग्लोइंग स्किन पाने का आसान तरीका

Summer Skin Care: ग्रीष्म ऋतु ने दस्तक दे दी है और लगातार बढ़ता तापमान लोगों की त्वचा पर असर डालने लगा है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी की वजह से कई लोगों को चेहरे और त्वचा से जुड़ी समस्याएँ होने लगती हैं। अगर आप भी अपने चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं सेलिब्रिटीज़ के ब्यूटी सीक्रेट का तरीका।

ग्लोइंग स्किन पाने का आसान तरीका
ग्लोइंग स्किन पाने का आसान तरीका

त्वचा पर इसके फायदेC

आपने अक्सर अभिनेत्री या सेलिब्रिटी को यह कहते सुना होगा कि चेहरे को ठंडे पानी में कुछ समय के लिए रखना बहुत फायदेमंद होता है। यह कई बार मेकअप से पहले या सुबह उठने के बाद किया जाता है। इसे आइस वॉटर फेशियल कहते हैं। आजकल बहुत सी सेलिब्रिटी और आम लोग इसे अपनी रोज़मर्रा की रूटीन में शामिल कर रहे हैं।

आइस वॉटर फेशियल त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है। यह तुरंत ग्लो देता है, चेहरे की सूजन कम करता है, खुले हुए पोर्स को छोटा करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इसके अलावा, यह चेहरे के तेल को नियंत्रित करता है और मेकअप को स्मूद और लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद करता है।

Summer Skin Care: ग्लोइंग स्किन पाने का आसान तरीका
ग्लोइंग स्किन पाने का आसान तरीका

Summer Skin Care: सुबह करें आइस वॉटर फेशियल

यह तरीका सरल, कम खर्चीला और जल्दी असर दिखाने वाला है। इसे मुख्य रूप से सुबह उठने के बाद करना चाहिए, जिससे चेहरे की सूजन या पफीनेस कम हो जाती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और त्वचा को तुरंत चमक मिलती है।

आइस वॉटर फेशियल आजकल बहुत लोकप्रिय हो चुका है। बर्फ वाले पानी में चेहरे को रखने से स्किन टाइट होती है और ऑयलीनेस कम होती है। अगर आप मेकअप करने वाले हैं, तो यह नेचुरल प्राइमर की तरह काम करता है और मेकअप लंबे समय तक रहता है।

हालांकि, इसे करने से पहले अपनी स्किन टाइप जानना बहुत जरूरी है। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो डॉक्टर की सलाह के बिना इसे न आजमाएं। साथ ही, चेहरे को ठंडे पानी में ज्यादा देर तक न रखें, नहीं तो त्वचा ड्राई हो सकती है।

ये भी पढ़े…डेस्क वर्कर्स के लिए योग का जादू: ‘ऊर्ध्व मुख श्वानासन’ से पाएं पीठ और कंधों की पूरी राहत

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल