ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » CM योगी की प्रशंसा कर राजनाथ सिंह बोले- ‘बुलडोजर केवल तोड़ता नहीं विकास की जमीन भी तैयार करता है’

CM योगी की प्रशंसा कर राजनाथ सिंह बोले- ‘बुलडोजर केवल तोड़ता नहीं विकास की जमीन भी तैयार करता है’

राजनाथ सिंह 'योगी सरकार

UP News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में महत्वाकांक्षी ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विकास सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम लोगों के जीवन में स्पष्ट रूप से दिख रहा है। राजनाथ सिंह ने बताया कि आईआईएम रोड से आउटर रिंग रोड तक लगभग 28 किलोमीटर लंबे इस ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना पर लगभग 7000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे लखनऊ के लगभग 15 लाख लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी।

पर्यावरण का ध्यान रखते हुए किया विकास

रक्षा मंत्री ने कहा कि इस परियोजना में आने वाले 150 से अधिक पेड़ों को काटने के बजाय सुरक्षित तरीके से दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण और विकास का संतुलन बनाने का उदाहरण बताया। इस परियोजना में सेना की जमीन का भी उपयोग हुआ है। राजनाथ सिंह ने कहा कि सिविल प्रशासन और रक्षा क्षेत्र के बीच तालमेल के कारण जमीन से जुड़ी चुनौतियां सुलझाई गईं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब सिविल और डिफेंस मिलकर काम करते हैं, तो विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ आज अपनी तहजीब और संस्कृति के साथ-साथ तेजी से हो रहे विकास के लिए भी दुनियाभर में चर्चित हो रहा है। विदेशों में रहने वाले भारतीय जब शहर आते हैं, तो विकास को देखकर हैरान रह जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यूनेस्को ने लखनऊ को क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी का दर्जा दिया है।

UP News: डबल इंजन सरकार से तेज़ विकास

रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा हटाने और जमीन पर विकास कार्य शुरू करने के कारण उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित हो रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि जल्द ही 62 किलोमीटर लंबा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे तैयार होगा। इससे लखनऊ से कानपुर की दूरी सिर्फ 35-45 मिनट में तय की जा सकेगी। लखनऊ में अशोक लेलैंड का इलेक्ट्रिक वाहन संयंत्र स्थापित किया गया है, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है, जिसमें ब्रह्मोस एयरोस्पेस की इंटीग्रेशन और टेस्टिंग फैसिलिटी भी शामिल होगी। आगे रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया, जिससे देश की सुरक्षा और मजबूत हुई।

ये भी पढ़े… ‘नहीं संभाल सकते तो इस्तीफा दे दो…’ जानें किस मामले में संभल DM-SP को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल