UP News: कछवा थाना क्षेत्र के जमुआ चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दिव्यांग पिता अपने बेटे को गोद में लेकर मंदिर पहुंचता है और कुछ ही देर में बच्चा कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जोगीपुरवाड निवासी भाईलाल अपने बेटे करण को लेकर श्रीराम जानकी मंदिर और हनुमान जी मंदिर में बैठे हैं। अचानक करण कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा, जिससे आसपास का माहौल डर और हड़कंप में बदल गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस बुलाकर पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कछवा ले जाया गया।
अब जानें पूरी कहानी…
भाईलाल ने बताया कि चार महीने पहले करण को ननिहाल हरौवा में एक कुत्ते ने काट लिया था। उस समय उन्होंने निजी क्लिनिक और बाद में सीएचसी कछवा में इंजेक्शन लगवाया था। लेकिन बाद में निर्धारित समय पर पूरी डोज नहीं लग सकी। भाईलाल के अनुसार, कल से करण के सिर में तेज दर्द था और आज दोपहर से वह डरते हुए ‘भूत-भूत’ कहने लगा। शाम को उन्होंने सोचा कि मंदिर में जाकर बच्चा सुरक्षित महसूस करेगा, लेकिन मंदिर पहुंचते ही करण की आवाजें कुत्ते जैसी होने लगी।

डॉक्टर का बयान
इस मामले में मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज पांडे ने बताया कि बच्चा हाइड्रोफोबिया (रेबीज) से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि इंजेक्शन का पूरा डोज न लेने के कारण इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। हाइड्रोफोबिया में सांस की नली सिकुड़ जाती है, आवाज कुत्ते जैसी आ सकती है और पानी से भी डर लगता है। इसका इलाज समय पर पूरा डोज लेने से ही संभव है, वरना बचने की संभावना बहुत कम है।
ये भी पढ़े… ‘नहीं संभाल सकते तो इस्तीफा दे दो…’ जानें किस मामले में संभल DM-SP को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार?







