Amit Shah Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पंजाब के दौरे पर रहेंगे, जहां वे मोग जिले में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। पंजाब पहुंचने से पहले उन्होंने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोला और कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था और विकास की स्थिति खराब है।
‘आप-दा सरकार’ पर साधा निशाना
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पंजाब का हर नागरिक बदलाव चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की मौजूदा सरकार ने पंजाब को भ्रष्टाचार, ड्रग्स और अपराध की ओर धकेल दिया है। शाह ने लिखा कि “रिमोट कंट्रोल वाली ‘आप-दा सरकार’ में पंजाब से कानून व्यवस्था और विकास दोनों ही गायब हैं।”
Amit Shah Visit: मोगा में ‘बदलाव रैली’ को करेंगे संबोधित
भाजपा नेताओं के मुताबिक अमित शाह भारतीय जनता पार्टी की ‘बदलाव रैली’ को मोगा में संबोधित करेंगे। इस रैली में पंजाब के लिए पार्टी का विजन और राज्य को नशे, गुंडागर्दी और बेरोजगारी से मुक्त कराने की रणनीति साझा की जाएगी।
रैली को लेकर जोरदार तैयारियां
पंजाब भाजपा नेताओं के अनुसार रैली को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। इसे राज्य में विकास, बेहतर शासन और नई राजनीतिक दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया जा रहा है। रैली से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च भी निकाला। यह मार्च स्थानीय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों से होकर गुजरा, जहां लोगों को राज्य में बदलाव और विकास का संदेश दिया गया और उन्हें रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
ये भी पढ़े… CM योगी की प्रशंसा कर राजनाथ सिंह बोले- ‘बुलडोजर केवल तोड़ता नहीं विकास की जमीन भी तैयार करता है’







