ख़बर का असर

Home » News » UP में Same-Day गैस सिलेंडर डिलीवरी, लेकिन दिल्ली में किल्लत के कारण दुकान-होटल तक बंद होने की नौबत

UP में Same-Day गैस सिलेंडर डिलीवरी, लेकिन दिल्ली में किल्लत के कारण दुकान-होटल तक बंद होने की नौबत

UP में Same-Day गैस सिलेंडर डिलीवरी, लेकिन दिल्ली में किल्लत के कारण दुकान-होटल तक बंद होने की नौबत

LPG Delhi vs UP: जहां देश के कई हिस्सों में एलपीजी सिलेंडर को लेकर लंबी लाइनें और अफरातफरी की तस्वीरें सामने आ रही हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हालात बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं। यहां लोगों को सिर्फ बुकिंग के दिन ही गैस सिलेंडर मिल जा रहा है, जबकि दूसरी ओर दिल्ली में गैस की किल्लत को लेकर दुकानों और होटलों तक के बंद होने की खबरें सामने आ रही हैं।

शामली में बुकिंग के दिन ही मिल रहा सिलेंडर

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एलम कस्बे में स्थित प्रियंका गैस सर्विस पर गैस की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। यहां आने वाले ग्राहकों का कहना है कि उन्हें सिलेंडर लेने में ज्यादा समय भी नहीं लग रहा।गैस लेने पहुंचे ग्राहक धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि उन्होंने आज ही गैस बुक की और आज ही सिलेंडर मिल गया। उनका कहना है कि जब से उनके इलाके में यह गैस एजेंसी शुरू हुई है, तब से गैस की सप्लाई को लेकर कभी कोई समस्या नहीं हुई।

LPG Delhi vs UP: सिर्फ 10 मिनट में हो गया काम

एक अन्य ग्राहक अजेंद्र पंवार ने बताया कि उनकी पर्ची कटने में केवल 10 मिनट लगे और उसके बाद वे सीधे गोदाम पहुंचकर सिलेंडर लेकर घर लौट आए।
उन्होंने कहा कि एजेंसी पर किसी तरह की भीड़ नहीं है और आने वाले हर ग्राहक को आसानी से गैस मिल रही है। उनका मानना है कि जहां ज्यादा लाइन लग रही है, वहां कहीं-न-कहीं कालाबाजारी भी हो सकती है, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं है।

LPG Delhi vs UP: 21 साल में कभी रिफिल पेंडिंग नहीं

प्रियंका गैस एजेंसी के संचालक अजय पंवार ने बताया कि उनकी एजेंसी को करीब 21 साल हो चुके हैं और इस दौरान कभी भी रिफिल पेंडिंग नहीं रहा।उनका कहना है कि एजेंसी पर ग्राहकों को हमेशा सेम-डे डिलीवरी देने की कोशिश की जाती है। उन्होंने बताया कि अफवाहों के विपरीत गैस की कोई कमी नहीं है और कंपनी जितनी मांग की जाती है, उतनी ही सप्लाई भेजती है।

सुबह 900 सिलेंडर का था स्टॉक

एजेंसी संचालक के मुताबिक उनके पास सुबह करीब 900 गैस सिलेंडरों का स्टॉक मौजूद था। उनका दावा है कि एजेंसी पर कभी भी गैस को लेकर कोई संकट नहीं आया।
उन्होंने कहा कि सरकार और गैस कंपनियों ने मौजूदा परिस्थितियों में काफी अच्छा प्रबंधन किया है, जिसकी वजह से ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही।

OTP देकर तुरंत मिल रहा गैस रिफिल

एजेंसी संचालक ने बताया कि ग्राहक गैस बुक करके OTP देते ही तुरंत रिफिल ले सकते हैं। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र होने की वजह से कुछ लोगों को शुरुआत में OTP सिस्टम समझने में थोड़ी दिक्कत हो रही है।

दिल्ली में गैस की किल्लत, कारोबार पर असर

जहां यूपी के कुछ इलाकों में गैस की सप्लाई सामान्य है, वहीं दिल्ली में गैस की किल्लत को लेकर परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि कई जगहों पर गैस की कमी की वजह से छोटे-मोटे होटल और दुकानों के संचालन पर भी असर पड़ रहा है।ऐसे में यूपी के शामली जैसे इलाकों की स्थिति लोगों के लिए राहत भरी खबर बनकर सामने आई है, जहां आज बुकिंग और आज ही सिलेंडर मिलने की व्यवस्था लोगों को बड़ी राहत दे रही है।

ये भी पढ़े: वायरल होने के लिए शख्स ने गंदे नाले को बना लिया बाथरूम, वीडियो देख लोग बोले – ये कौनसा स्पा है भाई?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल