ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » “एक घर-एक ईंधन” नीति, अब PNG वाले घरों को LPG सिलेंडर नहीं मिलेगा“

“एक घर-एक ईंधन” नीति, अब PNG वाले घरों को LPG सिलेंडर नहीं मिलेगा“

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) की सप्लाई को लेकर बड़ा बदलाव किया है। शहरी क्षेत्रों में PNG सस्ती और पर्यावरण-अनुकूल है। ग्रामीण और छोटे शहरों में LPG की जरूरत ज्यादा है। यह कदम दोहरे कनेक्शन पर रोक को और स्पष्ट और सख्त बनाता है।

Lpg shortage: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) की सप्लाई को लेकर बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के अनुसार, जिन घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मौजूद है, उन्हें अब एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

क्या अब लागू होगा:

यदि किसी घर में दोनों PNG और LPG कनेक्शन हैं, तो एलपीजी कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा। PNG वाले उपभोक्ता अब पुराने एलपीजी सिलेंडर की रिफिलिंग नहीं कर पाएंगे। PNG वाले घर नई एलपीजी कनेक्शन के लिए आवेदन भी नहीं कर सकते।

Lpg shortage: सरकारी आदेश और उद्देश्य:

मंत्रालय ने तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) आदेश, 2000 में संशोधन किया है। नए नियमों के तहत: एलपीजी की सीमित आपूर्ति उन परिवारों तक पहुंचेगी, जिनके पास PNG का विकल्प नहीं है। सरकारी तेल कंपनियां (IOCL, BPCL, HPCL) और उनके वितरक अब PNG वाले घरों में एलपीजी नहीं देंगे। इस बदलाव से ग्रामीण और छोटे शहरों में एलपीजी की उपलब्धता बढ़ेगी, क्योंकि वहां अभी भी LPG मुख्य ईंधन है।

“एक घर-एक ईंधन” नीति का महत्व:

Lpg shortage: शहरी क्षेत्रों में PNG सस्ती और पर्यावरण-अनुकूल है। ग्रामीण और छोटे शहरों में LPG की जरूरत ज्यादा है। यह कदम दोहरे कनेक्शन पर रोक को और स्पष्ट और सख्त बनाता है। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि यदि उनके पास दोनों कनेक्शन हैं, तो तुरंत अपने एलपीजी कनेक्शन को नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर या कंपनी पोर्टल पर सरेंडर करें। सरेंडर करने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा, लेकिन नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की आपूर्ति का नया आदेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल