ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » अलीगढ़ में सड़क हादसे में एसआई की मौत से विभाग में मचा हड़कंप, अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

अलीगढ़ में सड़क हादसे में एसआई की मौत से विभाग में मचा हड़कंप, अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

अलीगढ़ में सड़क हादसे में एसआई की मौत

UP News: अलीगढ़ जिले के गभाना क्षेत्र में सोमना-खैर मार्ग पर करनपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल उपनिरीक्षक चंद्रहाश की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में उनके साथ गश्त कर रहे पीआरडी जवान जयप्रकाश भी घायल हो गए, जिनका गभाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस विभाग और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक चंद्रहाश (57 वर्ष) बागपत जिले के गड़ीदुल्ला गांव, थाना बनोली के रहने वाले थे। गुरुवार रात वह पीआरडी जवान जयप्रकाश, निवासी चांदनेर थाना गभाना, के साथ बाइक से क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। रात करीब दो बजे जब दोनों सोमना-खैर मार्ग पर करनपुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत अन्य पुलिसकर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों घायलों को तुरंत गभाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने उपनिरीक्षक चंद्रहाश की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

UP News: फरार चालक की तलाश जारी

बताया जा रहा है कि उपनिरीक्षक चंद्रहाश की तैनाती करीब 6 महीने पहले गभाना थाना क्षेत्र की वीरपुर चौकी पर हुई थी। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग के साथ-साथ क्षेत्र में भी शोक की लहर फैल गई। एसएसआई केपी सिंह ने उपनिरीक्षक चंद्रहाश की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने हादसे में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े… अलीगढ़ में होटल में ‘आशिक’ संग रंगरलियां मना रही पत्नी को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर जो हुआ हो गया वायरल…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल