ख़बर का असर

Home » Breaking News » कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में आग का कहर, 10 मरीजों की मौत से हड़कंप

कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में आग का कहर, 10 मरीजों की मौत से हड़कंप

SCB Medical College Fire: कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में सुबह करीब 2:30 बजे अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की घटना में 10 मरीजों की मौत की पुष्टि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने की है।

आग लगाने से 10 की मौत 

7 की मौके पर मौत, 3 ने अस्पताल में तोड़ा दम मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी के अनुसार, आग लगने से ट्रॉमा आईसीयू, उससे सटे आईसीयू और पहली मंजिल पर स्थित वार्ड प्रभावित हुए। इन वार्डों में कुल 23 मरीजों का इलाज चल रहा था। आग की चपेट में आने से 7 मरीजों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किए जाने के बाद 3 और मरीजों ने दम तोड़ दिया।

दमकलकर्मियों ने पाया आग पर काबू घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ ही मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया। अस्पताल के सुरक्षा और चिकित्सा कर्मचारियों ने भी बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।

SCB Medical College Fire: मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा

मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से मुलाकात कर उनकी सुरक्षा और बेहतर इलाज का भरोसा भी दिलाया।

SCB Medical College Fire
SCB Medical College Fire

घटना की न्यायिक जांच के आदेश

मुख्यमंत्री ने आग लगने की इस घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया है कि आईसीयू से स्थानांतरित मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस मामले में अश्वथी एस. ने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता प्रभावित मरीजों की देखभाल करना है और डॉक्टरों को आवश्यक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़े… क्रॉस वोटिंग पर भी बोले संजय सरावगी का बड़ा बयान, एनडीए की जीत का किया दावा

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल