Home » उत्तर प्रदेश » अयोध्या में पुलिस बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, गल्ला व्यापारियों को बनाता था निशाना

अयोध्या में पुलिस बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, गल्ला व्यापारियों को बनाता था निशाना

अयोध्या में पुलिस बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, गल्ला व्यापारियों को बनाता था निशाना

Ayodhya News: अयोध्या जिले में खुद को पुलिसकर्मी बताकर गल्ला व्यापारियों से ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से व्यापारियों को झांसा देकर पैसे ऐंठ रहा था। पुलिस ने उसके पास से नकदी, फर्जी नंबर प्लेट, पुलिस कैप और अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस बनकर करता था ठगी

जानकारी के अनुसार आरोपी जितेंद्र बहादुर सिंह खुद को पुलिस से जुड़ा अधिकारी बताकर गल्ला व्यापारियों का भरोसा जीतता था। इसके बाद वह किसी बहाने से उनसे नकद रकम लेकर फरार हो जाता था।कुमारगंज थाना क्षेत्र में कई व्यापारियों को इस तरह निशाना बनाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

Ayodhya News:सरसों बेचने के बहाने 50 हजार की ठगी

पुलिस के मुताबिक 26 फरवरी 2026 को कुमारगंज कस्बे के एक गल्ला व्यापारी से करीब 9.5 क्विंटल सरसों बेचने के नाम पर लगभग 50 हजार रुपये की ठगी की गई थी।
आरोपी ने व्यापारी को बताया कि सरसों को थाने तक पहुंचाना है। उसने पैसे लेकर चाबी लाने का बहाना बनाया और मौके से फरार हो गया।

Ayodhya News: जाल बिछाकर आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की शिकायत मिलने के बाद कुमारगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस टीम ने 15 मार्च 2026 को इटौंजा पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले भी कई थाना क्षेत्रों में इसी तरह की ठगी की वारदात कर चुका है।

नकदी और फर्जी नंबर प्लेट समेत कई सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कई अहम चीजें बरामद की हैं, जिनमें 23 हजार रुपये नकद, फर्जी नंबर प्लेट लगी पैशन प्रो मोटरसाइकिल, काली-पीली सरसों के नमूने, सात फर्जी नंबर प्लेट, पुलिस की बैरेट कैप और एक मोबाइल फोन शामिल हैं। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश अभी जारी है।पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह हो सकता है। पूछताछ के आधार पर अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े: जातिवाद की राजनीति से देश को खतरा, CM योगी बोले- ‘बाबर-औरंगजेब के खानदान का अता-पता नहीं’