ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » जल्द होगा तरुण के हत्यारों का एनकाउंटर… न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोगों की भीड़ देख CM रेखा लेंगी बड़ा फैसला?

जल्द होगा तरुण के हत्यारों का एनकाउंटर… न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोगों की भीड़ देख CM रेखा लेंगी बड़ा फैसला?

Uttam Nagar

Uttam Nagar: उत्तम नगर में 4 मार्च को जान गंवाने वाले तरुण को याद करने के लिए बीते दिन रविवार को अयप्पा पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस सभा में स्थानीय लोगों के साथ-साथ दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए समाज के लोग, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और सामाजिक संगठन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस सभा में लोगों ने तरुण की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और मामले के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग जोर-शोर से उठाई। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे मामलों में न्याय सुनिश्चित करना समाज की जिम्मेदारी है और पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहना हम सभी का फर्ज है।

न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रांत मंत्री सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय होने पर सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। हजारों लोगों की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और न्याय की मांग कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि VHP और बजरंग दल का पूरा समर्थन पीड़ित परिवार के साथ है और दोनों संगठनों के कार्यकर्ता न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में मौजूद प्रदर्शनकारी ने बताया कि परिषद की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, कानूनी सहयोग और अन्य आवश्यक मदद का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों को न्याय नहीं मिलता, तब तक हमारी कोशिशें और आंदोलन जारी रहेंगे। यह समाज की जिम्मेदारी है कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहे।

सोशल मीडिया पर न्याय की मांग तेज

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर तरुण को श्रद्धांजलि दी और सोशल मीडिया पर न्याय की मांग को जोरदार तरीके से उठाने का संकल्प लिया। वहीं, VHP इंद्रप्रस्थ प्रांत के पदाधिकारियों ने मृतक के परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहायता भी प्रदान की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के कारण इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही। डीसीपी कुशल पाल सिंह के अनुसार, श्रद्धांजलि सभा के लिए जितने लोगों की लिस्ट बनाई गई थी, लगभग उतने ही लोगों ने मंच से अपनी बात रखी। आपको बता दें कि तरुण मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी तथा न्याय सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। समाज के लोग और संगठन भी लगातार न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर और मंचों पर आवाज बुलंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़े… तरुण की मां से मिले बाल संत अभिनव अरोड़ा, पीड़ित परिवार से जो कहा हो गया वायरल…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल