ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » चुनाव से पहले बंगाल में बड़ा फेरबदल! चुनाव आयोग ने बदले DGP और पुलिस कमिश्नर

चुनाव से पहले बंगाल में बड़ा फेरबदल! चुनाव आयोग ने बदले DGP और पुलिस कमिश्नर

Election Commission Action: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। आयोग ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत कई शीर्ष अधिकारियों को बदल दिया है। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह 1992 बैच के आईपीएस सिद्धनाथ गुप्ता को पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी नियुक्त किया है।

कोलकाता को मिला नया पुलिस कमिश्नर

आदेश के मुताबिक

सुप्रतिम सरकार की जगह अजय कुमार नंद को कोलकाता का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा, नटराजन रमेश बाबू को डीजी (करेक्शनल सर्विसेज) और अजय मुकुंद रानाडे को एडिशनल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया था भरोसा

इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भरोसा दिलाया था कि पश्चिम बंगाल में चुनाव हिंसा-मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में कराए जाएंगे। इसके अगले ही दिन आयोग ने राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों का आदेश जारी कर दिया।

Election Commission Action: मुख्य सचिव और गृह सचिव भी बदले

रविवार रात को आयोग ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती एवं गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीना के तबादले का आदेश भी दिया था। उनकी जगह दुष्यंत नरियाला और संघमित्रा घोष को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दो चरणों में होंगे बंगाल चुनाव

चुनाव आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर इस बार दो चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। दोनों चरणों के वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी और पूरी चुनाव प्रक्रिया 6 मई तक समाप्त हो जाएगी।

ये भी पढ़े… फैसलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, फैसला सुरक्षित

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल