ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » असम चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 18 मार्च को BJP खोलेगी उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट

असम चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 18 मार्च को BJP खोलेगी उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट

Assam Elections: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी उम्मीदवारों की सूची 18 मार्च को जारी करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी इस बार सभी उम्मीदवारों की सूची एक साथ घोषित करेगी, जिससे साफ संकेत मिलता है कि भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति लगभग तय कर ली है।

केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के लिए दिल्ली रवाना

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करने नई दिल्ली रवाना हो रहे हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 20 मार्च को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

 Assam Elections: चुनाव से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना

दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी के बाहरी इलाके रानी स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से पहले राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

एक चरण में होगा मतदान

चुनाव आयोग ने हाल ही में असम विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

Assam Elections: सहयोगी दलों के साथ चुनाव लड़ेगी भाजपा

राज्य में भाजपा अपने सहयोगी दलों असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के साथ गठबंधन में चुनाव मैदान में उतरेगी। सूत्रों के अनुसार सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो चुका है और भाजपा लगभग 90 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि बाकी सीटें सहयोगी दलों को दी जाएंगी।

ये भी पढ़े… BSP नेता ने राहुल गांधी की लगाई क्लास, पूछा- ‘अपनी सरकार में कांशीराम को क्यों नहीं दिया भारत रत्न?’

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल