Home » अंतर्राष्ट्रीय » कतर के बाद अबू धाबी पर ईरान की नजर: मिसाइल मलबे से हबशान गैस प्लांट बंद, खाड़ी में बढ़ा तनाव

कतर के बाद अबू धाबी पर ईरान की नजर: मिसाइल मलबे से हबशान गैस प्लांट बंद, खाड़ी में बढ़ा तनाव

ईरान-इजरायल जंग

Iran Israel War News: मध्य पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष लगातार गंभीर और खतरनाक होता जा रहा है। कतर पर हमले के एक दिन बाद अब ईरान ने अबू धाबी को निशाना बनाया है। अबू धाबी मीडिया ऑफिस के अनुसार, हबशान गैस फैसिलिटी को पूरी तरह बंद कर दिया गया है, क्योंकि हाल ही में रोकी गई एक मिसाइल के टुकड़े वहां फैल गए थे। अधिकारियों ने बाब ऑयल फील्ड और अन्य गैस सुविधाओं पर भी तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। मीडिया ऑफिस ने स्पष्ट किया कि काम फिलहाल रोक दिया गया है, लेकिन इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

ईरान-इजरायल जंग
ईरान-इजरायल जंग

ईरान का बड़ा जवाबी हमला

दूसरी तरफ, अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान और उसके सहयोगी लगातार जवाबी कदम उठा रहे हैं। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सेना और उससे जुड़े क्षेत्रीय समूह अमेरिका और इजरायल को निशाना बना रहे हैं। 18 मार्च, बुधवार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) और ईरानी सेना ने ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ के तहत कई हमले किए। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस ऑपरेशन के तहत अब तक 63 चरणों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा चुके हैं। इन हमलों में इजरायल के कब्जे वाले क्षेत्रों में मौजूद सैन्य ठिकानों के साथ-साथ पूरे पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

Iran Israel War News: ईरान-इजरायल जंग
ईरान-इजरायल जंग

Iran Israel War News: रास लाफान हमले से मचा हड़कंप

इससे पहले बुधवार रात खाड़ी क्षेत्र के तेल और गैस ठिकानों पर भी बड़ा हमला हुआ था। कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में ईरानी हमले के कारण आग लग गई। कतर के गृह मंत्रालय के अनुसार, सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। कतर एनर्जी कंपनी ने भी पुष्टि की कि रास लाफान में मिसाइलें गिरीं, जिससे काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, सऊदी अरब की ओर किए गए एक हवाई हमले को समय रहते रोक लिया गया।

ये भी पढ़ें…क्या एनसीआर में बदला मौसम लाएगा और भी मुश्किलें

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments