Home » बिहार » अनंत सिंह को कोर्ट से राहत, दुलारचंद यादव हत्याकांड में बेल, जल्द जेल से होंगे रिहा

अनंत सिंह को कोर्ट से राहत, दुलारचंद यादव हत्याकांड में बेल, जल्द जेल से होंगे रिहा

अनंत सिंह को कोर्ट से मिली बेल
Anant Singh Bail: बिहार की राजनीति में बड़ी खबर सामने आई है। मोकामा विधानसभा सीट से जदयू के चर्चित विधायक अनंत सिंह को कोर्ट ने बेल दे दी है। यह बेल उन्हें दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले में मिली है। उम्मीद है कि अनंत सिंह गुरुवार शाम या कल तक जेल से बाहर आ जाएंगे।

मामला क्या है?

पिछले साल नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मोकामा के टाल क्षेत्र में दुलारचंद यादव की हत्या हो गई थी। दुलारचंद यादव प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता थे और पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे थे। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। घटना ने चुनाव से पहले राज्य में हड़कंप मचा दिया था। तब से अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में बंद हैं।

अनंत सिंह को कोर्ट से मिली बेल
अनंत सिंह को कोर्ट से मिली बेल

Anant Singh Bail: जेल में रहते हुए जीते चुनाव

जेल में रहते हुए अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार वीणा सिंह को 28,206 वोटों से हराया। अनंत सिंह को कुल 91,416 वोट मिले, जबकि राजद की वीणा सिंह को 63,210 वोट प्राप्त हुए।
वीणा सिंह, बाहुबली नेता सुरजभान सिंह की पत्नी हैं।

Anant Singh Bail: अनंत सिंह को कोर्ट से मिली बेल
अनंत सिंह को कोर्ट से मिली बेल

राजनीति से संन्यास का संकेत?

हाल ही में अनंत सिंह राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए एम्बुलेंस से विधानसभा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए राजनीति से संन्यास लेने का संकेत दिया। अनंत सिंह ने कहा:”अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बने रहे तो चुनाव नहीं लड़ूंगा। राजनीति से संन्यास नहीं ले रहा हूं। जनता के लिए काम करता रहूंगा। अब चुनाव मेरे बेटे लड़ेंगे।”

ये भी पढ़ें…ओडिशा मेडिकल आग कांड में कार्रवाई: 12 मरीजों की मौत, 4 अधिकारी निलंबित: विपक्ष बोला सिर्फ दिखावटी कार्रवाई