ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी इफ्तार पार्टी विवाद में सियासी संग्राम, अखिलेश के बयान पर राजभर का पलटवार बोले- ‘सिर्फ वोटबैंक के लिए…’

वाराणसी इफ्तार पार्टी विवाद में सियासी संग्राम, अखिलेश के बयान पर राजभर का पलटवार बोले- ‘सिर्फ वोटबैंक के लिए…’

वाराणसी इफ्तार पार्टी विवाद

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को सिर्फ अपने वोटबैंक के लिए यही (बचाव) करना है। मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को सिर्फ अपने वोटबैंक के लिए यही करना है। किस कुरान में यह लिखा है कि किसी को गंगा नदी पर जाकर, नाव में बैठकर रोजा खोलना चाहिए? वे (अखिलेश) सिर्फ अपने वोट के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। अखिलेश का बयान सिर्फ राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने नाव पर इफ्तार पार्टी को लेकर कड़ी आलोचना की।

उत्तर प्रदेश में कानून का राज

राजभर ने कहा कि यह पहली बार देखने और सुनने को मिल रहा है कि लोग गंगा नदी में नाव पर रोजा खोल रहे हैं और बिरयानी काट रहे हैं। यह बिल्कुल गलत है। सरकार इस पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। संविधान के दायरे में सभी को बराबरी का अधिकार है। इसलिए सभी लोग अपने त्योहार मनाने के लिए स्वतंत्र हैं। ऐसा करने में कोई समस्या नहीं है। आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है और जो लोग व्रत रख रहे हैं और दूसरे समुदाय के लोग रोजा रख रहे हैं, वे इसे अपने-अपने तरीके से जारी रखें। इससे पहले, अखिलेश यादव ने गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी के आयोजन का बचाव किया। उन्होंने उल्टे सवाल किया कि नाव पर इफ्तार मनाने में क्या दिक्कत है? उन्होंने अपने बयान में कहा कि उन्हें (पार्टी आयोजकों) को जिलाधिकारी, एसपी और अन्य अधिकारियों को भी खाना खिलाना चाहिए था। क्या आपको पता नहीं ‘हथेली गर्म, पुलिस नरम’।

UP News: अदालत के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं

उन्होंने हथेली गर्म नहीं की होगी। अगर हथेली पर ईदी रख देते तो सब कुछ ठीक चल रहा होगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अदालत के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। अदालत ने जो कुछ भी कहा है, वह सही है और पूरी तरह से विचार-विमर्श के बाद ही कहा गया है।” इसी बीच, ओम प्रकाश राजभर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी पर उनका बचाव किया। राजभर ने कहा, “कंगना रनौत सदन की सदस्य हैं। उन्हें शायद ऐसा ही महसूस हुआ होगा, इसीलिए उन्होंने ऐसा बयान दिया।

ये भी पढ़े… सांप के जहर केस मामले में एल्विश यादव को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल