Home » बिज़नेस » युद्ध की आंच से धड़ाम हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट

युद्ध की आंच से धड़ाम हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट

Share market: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध का असर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। दिनभर दबाव में रहने के बाद बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 246.89 अंक टूटकर 74,207.24 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 775.65 अंक गिरकर 23,002.15 पर आ गया। वहीं, बैंकिंग सेक्टर भी दबाव में रहा और निफ्टी बैंक 1,875 अंक से ज्यादा टूटकर 53,451 के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार में भारी बिकवाली, डर का माहौल

आज के कारोबार में साफ तौर पर बिकवाली हावी रही। कुल 3,072 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि सिर्फ 999 शेयरों में तेजी देखने को मिली। इससे साफ है कि निवेशकों में डर और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। इंडिया VIX में 21% से ज्यादा की तेजी इस बात का संकेत है कि बाजार में घबराहट बढ़ रही है और आने वाले समय में उतार-चढ़ाव और तेज हो सकता है।

Share market: हर सेक्टर में दबाव, ऑटो सबसे ज्यादा प्रभावित

गिरावट लगभग सभी सेक्टर्स में देखने को मिली। खासकर ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा कमजोरी रही, जहां 4% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा बैंकिंग, आईटी, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर भी 3-4% तक लुढ़क गए। कुल मिलाकर निवेशक इस समय जोखिम लेने से बच रहे हैं और सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

कच्चे तेल में उछाल ने बढ़ाई टेंशन

Share market: वैश्विक स्तर पर ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेज उछाल ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है। गुरुवार को इसकी कीमत करीब 6.75% बढ़कर 114.8 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई। यह तेजी तब आई जब ईरान ने कतर और कुवैत की अहम ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाया। जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने भी ईरान के गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया है। इन घटनाओं के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है, जिसका सीधा असर शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है।

 

ये भी पढ़े: तेहरान पर तबाही भरा पलटवार, मलबे में दबी मां की पुकार ने दहला दिया दिल