ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » झारखंड में ईद, सरहुल और रामनवमी पर हाई अलर्ट, सीएम ने दिए सख्त सुरक्षा निर्देश

झारखंड में ईद, सरहुल और रामनवमी पर हाई अलर्ट, सीएम ने दिए सख्त सुरक्षा निर्देश

Jharkhand

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी के त्योहारों के मद्देनजर शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त बनाने के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। सीएम ने प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी।

सख्त सुरक्षा इंतजाम और ‘ग्राउंड इंटेलिजेंस’ पर जोर

सीएम सोरेन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ‘ग्राउंड इंटेलिजेंस’ पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करनी होगी और स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय करना होगा ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत मिल सके। इसके अलावा, संवेदनशील इलाकों और धार्मिक स्थलों के आसपास सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के जरिए एरियल सर्विलांस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

Jharkhand: जुलूस और शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल

मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि जुलूस और शोभा यात्रा के दौरान भड़काऊ या उत्तेजक गाने नहीं बजाए जाएंगे। जिला प्रशासन को पूजा समितियों और अखाड़ों से समन्वय कर पहले से रिकॉर्ड किए गए गानों की पेनड्राइव उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए ‘सेफ जोन’ बनाने का भी निर्देश दिया।

सोशल मीडिया और अफवाहों पर कड़ी निगरानी

सीएम सोरेन ने सोशल मीडिया की निगरानी को लेकर भी कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइबर सेल को अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखनी चाहिए और भ्रामक पोस्ट पर बिना समय गंवाए कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने यह सुनिश्चित करने की बात भी की कि त्योहारों के नाम पर राज्य की शांति भंग करने की इजाजत किसी को न मिले।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल