ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » ईरान पर ‘सबसे बड़ा हमला’ का ऐलान, अमेरिका बोला: “हम शिकार कर रहे हैं”

ईरान पर ‘सबसे बड़ा हमला’ का ऐलान, अमेरिका बोला: “हम शिकार कर रहे हैं”

पीट हेगसेथ ने ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध और “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूएई, कतर, बहरीन, कुवैत और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों ने इस ऑपरेशन में अमेरिका का समर्थन किया है, जिससे क्षेत्र में रणनीतिक बढ़त मिली है।

Iran crisis: पीट हेगसेथ ने ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध और “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” को लेकर बड़ा बयान दिया है। पेंटागन ब्रीफिंग में उन्होंने दावा किया कि अमेरिका निर्णायक बढ़त बना चुका है और आज ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा “पैकेज स्ट्राइक” होने वाला है। उन्होंने कहा, “हम शिकार कर रहे हैं और उन्हें मार रहे हैं… जंग हमारी शर्तों पर आगे बढ़ रही है।”

बेटे के सवाल से दिया जवाब

हेगसेथ ने एक निजी अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके 13 साल के बेटे ने शहीद सैनिकों को लेकर सवाल पूछा था। इस पर उन्होंने बेटे से कहा कि वे लोग अगली पीढ़ी की सुरक्षा के लिए अपनी जान दे रहे हैं, ताकि उन्हें भविष्य में परमाणु खतरे का सामना न करना पड़े।

Iran crisis: 7,000 से ज्यादा टारगेट पर हमला

अमेरिकी रक्षा मंत्री के मुताबिक अब तक ईरान और उसके सैन्य ढांचे के 7,000 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ये छोटे हमले नहीं, बल्कि सटीक और भारी ताकत के साथ की गई कार्रवाई है। हेगसेथ ने साफ किया कि आज एक और बड़ा हमला पैकेज लॉन्च किया जाएगा। उनके अनुसार, जहां अमेरिका की सैन्य क्षमता लगातार बढ़ रही है, वहीं ईरान की ताकत कमजोर होती जा रही है।

Iran crisis: ईरान पर संसाधन गलत इस्तेमाल का आरोप

उन्होंने ईरान पर आरोप लगाया कि उसने दशकों तक अपने संसाधन जनता के बजाय हथियारों, मिसाइलों और प्रॉक्सी नेटवर्क पर खर्च किए। उन्होंने इसकी तुलना हमास से करते हुए कहा कि जैसे हमास ने सुरंगों और रॉकेटों पर पैसा लगाया, वैसे ही ईरान ने भी सैन्य विस्तार को प्राथमिकता दी। हेगसेथ ने अमेरिकी मीडिया के एक हिस्से पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग डोनाल्ड ट्रंप को असफल देखना चाहते हैं। उनके मुताबिक, ऐसी रिपोर्टिंग जंग में हो रही प्रगति को कम करके दिखाती है।

खाड़ी देशों का मिला साथ

Iran crisis: उन्होंने कहा कि यूएई, कतर, बहरीन, कुवैत और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों ने इस ऑपरेशन में अमेरिका का समर्थन किया है, जिससे क्षेत्र में रणनीतिक बढ़त मिली है। हेगसेथ ने यह भी कहा कि इस तरह के ऑपरेशन के लिए भारी फंडिंग की जरूरत होती है। उन्होंने संकेत दिया कि अब तक अरबों डॉलर खर्च हो चुके हैं और आगे भी खर्च जारी रह सकता है।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली का मौसम बदला: गर्मी से ठंड और बारिश की वापसी, पहाड़ों में बर्फबारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल