ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Energy Crisis: पेट्रोल महंगा होगा या मिलेगी राहत? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Energy Crisis: पेट्रोल महंगा होगा या मिलेगी राहत? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि एलपीजी की सप्लाई भी देशभर में सामान्य बनी हुई है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
Energy Crisis:

Energy Crisis: देश में बढ़ती वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने आम उपभोक्ताओं को राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। साथ ही सरकार ने भरोसा दिलाया है कि एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

सामान्य पेट्रोल की कीमत स्थिर

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें नियंत्रण मुक्त हैं और इन्हें ऑयल मार्केटिंग कंपनियां तय करती हैं। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बावजूद सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर से अधिक की वृद्धि हुई है, जो कुल बिक्री का केवल 3-4 प्रतिशत हिस्सा है।

Energy Crisis: एलपीजी सप्लाई पूरी तरह सामान्य

सरकार ने साफ किया है कि देश में कहीं भी एलपीजी की कमी नहीं है। उत्पादन बढ़ाकर सप्लाई को स्थिर रखा गया है। पिछले एक सप्ताह में 11,300 टन कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति की गई है। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे घबराकर बुकिंग न करें, क्योंकि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।एलपीजी पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए सरकार पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा दे रही है। अब तक 13,700 से ज्यादा नए पीएनजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं और करीब 7,500 उपभोक्ता एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट हो चुके हैं। इससे गैस की मांग को संतुलित करने में मदद मिल रही है।

ऊर्जा आयात पर निर्भरता बनी

सरकार ने यह भी स्वीकार किया कि भारत अभी पूरी तरह ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर नहीं है और आयात पर निर्भर है। हालांकि, नए स्रोतों की तलाश और सप्लाई चेन को मजबूत करने के प्रयास जारी हैं।

Energy Crisis: समुद्री मार्ग और सुरक्षा स्थिति सामान्य

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोई समुद्री घटना नहीं हुई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास मौजूद 22 भारतीय जहाज और उनके सभी नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है।

ये भी पढ़ें…भारतीय शेयर बाजार में तेजी, आईटी और पीएसयू बैंकिंग स्टॉक्स में दिखी खरीदारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल