ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की 10 बड़ी प्रतिज्ञाएं जारी, जानिए क्या है खास

बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की 10 बड़ी प्रतिज्ञाएं जारी, जानिए क्या है खास

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले ममता बनर्जी ने 10 प्रतिज्ञाओं के साथ घोषणा-पत्र जारी किया, जिसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष फोकस रखा गया है।
Bengal Election:

Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले तृणमूल कांग्रेस ने अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘10 प्रतिज्ञाओं’ के जरिए महिलाओं, युवाओं, किसानों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई अहम वादे किए हैं। यह घोषणा-पत्र संभावित चौथे कार्यकाल के लिए विकास और कल्याणकारी योजनाओं का रोडमैप पेश करता है।

महिलाओं और युवाओं पर खास फोकस

घोषणा-पत्र में ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत महिलाओं की आर्थिक सहायता बढ़ाने का वादा किया गया है। सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपए और एससी/एसटी महिलाओं को 1,700 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। वहीं ‘बांग्लार युवा-साथी’ योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1,500 रुपए की सहायता जारी रखने की बात कही गई है।

Bengal Election: किसानों के लिए बड़ा कृषि बजट

किसानों के लिए 30,000 करोड़ रुपए का कृषि बजट प्रस्तावित किया गया है। इसका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, भूमिहीन किसानों को सहायता देना और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाना है। यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। हर परिवार को पक्का मकान और पाइपलाइन से पीने का पानी उपलब्ध कराने का वादा किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत ‘द्वारे चिकित्सा’ शिविरों का विस्तार किया जाएगा, जबकि शिक्षा क्षेत्र में ‘बांग्लार शिक्षायतन’ पहल के तहत सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा।

व्यापार और उद्योग को बढ़ावा

राज्य को पूर्वी भारत का व्यापारिक हब बनाने की योजना भी घोषणा-पत्र का अहम हिस्सा है। इसके तहत विश्वस्तरीय लॉजिस्टिक्स, बंदरगाह और एक आधुनिक वैश्विक व्यापार केंद्र विकसित किया जाएगा, जिससे रोजगार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। घोषणा-पत्र में सात नए जिलों के गठन और शहरी निकायों की संख्या बढ़ाने का भी वादा किया गया है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन योजनाओं का दायरा बढ़ाने और सभी पात्र लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें…Energy Crisis: पेट्रोल महंगा होगा या मिलेगी राहत? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल