Iran crisis: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अब एक नई बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरान कथित तौर पर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर भारी शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है।
हर टैंकर से वसूली की तैयारी
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान इस अहम समुद्री रास्ते पर अपने कंट्रोल का फायदा उठाते हुए हर तेल टैंकर से करीब 2 मिलियन डॉलर (लगभग 16-17 करोड़ रुपये) तक वसूल सकता है। अगर ऐसा होता है, तो इसका सीधा असर पूरी दुनिया में तेल की कीमतों पर पड़ेगा।
Iran crisis: इजरायल पर दबाव की रणनीति
सूत्रों का कहना है कि ईरान इस कदम के जरिए इजरायल और उसके सहयोगियों पर दबाव बनाना चाहता है। साथ ही, वह इस क्षेत्र में एक नई “नियम व्यवस्था” लागू करने की कोशिश में है, जिसमें जहाजों के आने-जाने की शर्तें भी वही तय करेगा।
Iran crisis: ट्रंप का सख्त अल्टीमेटम
वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरे मामले पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला कर सकता है।
राजनीतिक दबाव और बढ़ता संकट
Iran crisis: रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि अगर यह युद्ध लंबा खिंचता है, तो ट्रंप के लिए राजनीतिक मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अमेरिका के अंदर भी दबाव बढ़ रहा है और तेल की कीमतों में उछाल का असर आम लोगों तक पहुंच रहा है।
ये भी पढ़ें: सीएम Yogi Adityanath का जेवर दौरा, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तैयारियों का लिया जायजा







