Home » उत्तर प्रदेश » PM मोदी के कार्यक्रम से पहले हाई अलर्ट! जेवर एयरपोर्ट पर क्या-क्या तैयारियां देख गए सीएम योगी?

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले हाई अलर्ट! जेवर एयरपोर्ट पर क्या-क्या तैयारियां देख गए सीएम योगी?

Up News: ग्रेटर नोएडा में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पहुंचकर आगामी लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। यह दौरा खासतौर पर 28 मार्च को होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर बेहद अहम माना जा रहा है।

28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

इस एयरपोर्ट का उद्घाटन नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। इसी अवसर पर कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन और एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ऑपरेशन) सुविधा का शिलान्यास भी किया जाएगा, जिससे एयरपोर्ट की क्षमता और उपयोगिता और बढ़ेगी।

Up News: टर्मिनल से लेकर रैली स्थल तक हर व्यवस्था की जांच

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पैसेंजर टर्मिनल, कार्गो टर्मिनल, रैली स्थल, पार्किंग, हेलीपैड और कार्यक्रम मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के रूट का भी जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

Up News
                                                          Up News

समीक्षा बैठक में सुरक्षा और ट्रैफिक पर फोकस

निरीक्षण के बाद आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और संचालन योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Up News: चार स्तरीय सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, शौचालय, चिकित्सा सुविधा और अग्नि सुरक्षा जैसी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने को कहा। पार्किंग स्थलों पर भी हेल्प डेस्क और स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के लिए चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी।

भव्य आयोजन की तैयारी, लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश

सीएम योगी ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है, इसलिए व्यवस्थाएं विश्वस्तरीय होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से काम करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े… होर्मुज स्ट्रेट पर टकराव चरम पर! ईरान ने ऐसा क्या कहा कि बढ़ी वैश्विक चिंता?