ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » 25 शादियों के बाद 26वीं मैरिज करके फंसा फर्जी IAS, एक कमरे में रहने वाले ‘IAS’ को देख चौकी दुल्हनिया

25 शादियों के बाद 26वीं मैरिज करके फंसा फर्जी IAS, एक कमरे में रहने वाले ‘IAS’ को देख चौकी दुल्हनिया

गोरखपुर पुलिस फर्जी IAS प्रीतम निषाद

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को IAS अधिकारी बताकर कई युवतियों से शादी करने और लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी प्रीतम निषाद की तलाश में गोरखपुर पुलिस रवाना हो गई है। आरोपी इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के लुधियात मोहल्ले का निवासी बताया जा रहा है।

25 शादियां कर कई परिवारों को ठगा

गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र की एक युवती से फर्जी IAS बनकर शादी करने के आरोप में प्रीतम निषाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अब तक 25 शादियां कर कई परिवारों को ठगी का शिकार बनाया है। इस मामले में उसकी बहन, जीजा और अन्य परिजनों को भी आरोपी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि प्रीतम निषाद खुद को मानिकपुर का SDM बताकर लोगों को झांसे में लेता था। गोरखपुर के पीड़ित परिवार ने जब उसके बारे में जानकारी जुटाई तो सच्चाई सामने आई। इसके बाद लड़की को वापस घर लाया गया। शादी में 30 लाख रुपये से अधिक खर्च होने के कारण परिवार सदमे में है।

25 शादियां, नीली बत्ती वाली कार और... गोरखपुर की लड़की से 26वीं मैरिज करके ऐसे फंसा फर्जी IAS, कहानी जालसाज प्रीतम निषाद की

UP News: आरोपी और उसके सहयोगियों की तलाश में पुलिस

पीड़ित परिवार के अनुसार, रिश्ता एक सोशल ग्रुप के माध्यम से आया था। आरोपी ने खुद को 32 वर्षीय IAS अधिकारी बताया और फर्जी दस्तावेज, इंटरव्यू वीडियो और नेताओं के साथ तस्वीरें दिखाकर भरोसा जीत लिया। 11 मार्च 2026 को शादी तय हुई और उसने खर्च के नाम पर करीब 15 लाख रुपये भी ले लिए। परिवार जब इटावा पहुंचा तो आरोपी ने एक मकान दिखाकर खुद को वहीं रहने वाला बताया और गांव के बारे में गलत जानकारी दी। बाद में खुलासा हुआ कि वह लंबे समय से फरार रहकर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है। घटना के बाद आरोपी अपने घर से फरार हो गया है। गोरखपुर की कैंट पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि शादी में 20–30 बाराती शामिल हुए थे, जिनमें आरोपी के परिवार के लोग भी मौजूद थे। आरोपी पूरी तैयारी के साथ दूल्हा बनकर आया था और खुद को सरकारी अधिकारी साबित करने के लिए गाड़ी पर भारत सरकार तक लिखवाया था। फिलहाल, पुलिस आरोपी और उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

ये भी पढ़े… चंदौली में SDM की शादी को लेकर विवाद, ससुर बोले- ‘जन्मजात नपुंसक, अब SDM बेटी को कर रहा ब्लैकमेल’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल