ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल में ओवैसी की एंट्री पर सियासी हलचल! क्या दीदी को चुनौती या मिलेगा फायदा? अखिलेश यादव का बड़ा बयान

बंगाल में ओवैसी की एंट्री पर सियासी हलचल! क्या दीदी को चुनौती या मिलेगा फायदा? अखिलेश यादव का बड़ा बयान

बंगाल में ओवैसी की एंट्री पर सियासी हलचल! क्या दीदी को चुनौती या मिलेगा फायदा? अखिलेश यादव का बड़ा बयान

West Bengal 2026 Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी तापमान तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की संभावित एंट्री ने राजनीतिक समीकरणों को और दिलचस्प बना दिया है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ से बड़ा बयान देते हुए साफ कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की वापसी तय है।उन्होंने दावा किया कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में जनता ने एकजुट होकर संदेश दिया, उसी तरह बंगाल की जनता भी लोकतंत्र और सेक्युलर विचारधारा के पक्ष में खड़ी होगी।

ओवैसी फैक्टर: TMC के लिए खतरा या फायदा?

ओवैसी की एंट्री को लेकर जहां विपक्ष इसे वोट कटवा राजनीति बता रहा है, वहीं अखिलेश यादव ने इस पर सीधे हमला नहीं किया, बल्कि फोकस ममता सरकार के कामों पर रखा।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने महिलाओं और समाज के लिए जो काम किए हैं, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।इशारों-इशारों में उन्होंने यह भी जताया कि जमीनी काम ही चुनाव जिताता है, ना कि नए समीकरण।

West Bengal 2026 Election: PDA और समाजवाद की बात—देशभर में दोहराने का दावा

अखिलेश यादव ने अपने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को बंगाल में भी असरदार बताया। उन्होंने कहा कि यह विचार सिर्फ यूपी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशभर में लोकतंत्र बचाने की ताकत बनेगा। लोहिया से लेकर भगत सिंह तक विचारधारा का जिक्र 23 मार्च को लखनऊ के लोहिया पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा किसमाजवाद ही देश को खुशहाली की राह पर ले जा सकता है।उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद करते हुए समाजवादी सोच को आज भी प्रासंगिक बताया।

West Bengal 2026 Election: जातीय जनगणना पर सरकार पर निशाना

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा किसरकार जातीय जनगणना से बच रही है, क्योंकि वह पिछड़ों और दलितों को उनका हक नहीं देना चाहती।उन्होंने मांग दोहराई कि आबादी के हिसाब से अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए।सपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश सरकार को भी घेरा और पूछा MOU के तहत कितना निवेश जमीन पर आया? किस इंडस्ट्रियल पॉलिसी से रोजगार पैदा हुआ? साथ ही उन्होंने आलू किसानों की दुर्दशा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों को भारी नुकसान हुआ, सरकार सिर्फ वादे करती रही। पश्चिम बंगाल चुनाव में ओवैसी की एंट्री से सियासी समीकरण जरूर बदल सकते हैं अब देखना दिलचस्प होगा कि ओवैसी की एंट्री गेम चेंजर साबित होती है या ममता की वापसी का रास्ता और मजबूत करती है।

ये भी पढ़े: योगी के गोरखपुर में धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मां बेटे सहित 4 गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल