Gold Silver Prices Update: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को तेज गिरावट देखी गई। इसके चलते सोने का भाव 1,37,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,13,000 रुपए प्रति किलो से नीचे आ गया।
सोना चांदी के भाव में गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 7,619 रुपए यानी 5.27% घटकर 1,36,873 रुपए हो गया। कारोबार के दौरान सोने का न्यूनतम स्तर 1,36,403 रुपए और उच्चतम स्तर 1,40,158 रुपए रहा।
चांदी की कीमत में भी गिरावट जारी रही। 5 मई 2026 के चांदी के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 14,495 रुपए यानी 6.39% घटकर 2,12,277 रुपए पर आ गया। कारोबार में चांदी का न्यूनतम स्तर 2,11,086 रुपए और उच्चतम स्तर 2,17,702 रुपए रहा।

सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी कमजोर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के दाम कमजोर रहे। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 5.50% की गिरावट के साथ 4,359 डॉलर प्रति औंस और चांदी 6.65% घटकर 65.08 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, बढ़ती महंगाई की चिंता और ऊंची ब्याज दरों की उम्मीदों के कारण सोने की कीमतों में तेज गिरावट आई। इसके साथ ही अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर जारी तनाव में कोई कमी नहीं दिखी।

सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल
Gold Silver Prices Update: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव
मानव मोदी ने बताया कि सप्ताहांत में तनाव और बढ़ गया जब राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया और कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो महत्वपूर्ण ऊर्जा संरचनाओं को निशाना बनाकर कड़ा जवाब दिया जाएगा। इसके जवाब में ईरान ने क्षेत्रीय संपत्तियों पर हमला करने और जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद करने की धमकी दी।
यह संघर्ष लगातार चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि जारी तनाव से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में लंबे समय तक व्यवधान आने की संभावना बढ़ गई है।
ये भी पढ़े…गर्मियों में पुदीना क्यों है जरूरी? जानें 5 जबरदस्त फायदे जो शरीर को देंगे ठंडक और राहत







