Delhi: चैत्र नवरात्र का आज पांचवां दिन है और राजधानी में भक्ति का माहौल चरम पर है। नौ दिनों तक चलने वाला यह पर्व 27 मार्च तक जारी रहेगा। ऐसे में झंडेवालान माता मंदिर में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक दबाव काफी बढ़ गया है।
ट्रैफिक पर असर:
इसी भीड़ को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास एडवाइजरी जारी की है। 23 से 27 मार्च के बीच दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक देशबंधु गुप्ता (डीबीजी) रोड पर कालका दास चौक से लेकर झंडेवालान गोलचक्कर तक भारी वाहनों, बसों और कमर्शियल गाड़ियों की एंट्री पर रोक रहेगी। इसका असर आसपास की सड़कों पर भी देखने को मिल सकता है, खासकर ऑफिस टाइम में।
Delhi: वैकल्पिक रास्ते:
अगर आप इस रूट से गुजरने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा प्लानिंग के साथ निकलें। पुलिस ने सलाह दी है कि डीबीजी रोड और रानी झांसी रोड से बचें। इसके बजाय फैज रोड, न्यू रोहतक रोड और पंचकुइयां रोड जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
Delhi: रूट डायवर्जन डिटेल:
अजमेरी गेट या रानी झांसी रोड की तरफ से आने वाले लोग कालका दास चौक पहुंचने के लिए बग्गा चौराहा और फैज रोड होते हुए पंचकुइयां रोड का रास्ता लें। वहीं, कालका दास चौक से निकलने वालों को भी यही रूट अपनाने की सलाह दी गई है।
अपील:
Delhi: ट्रैफिक पुलिस की साफ अपील है, घर से निकलने से पहले अपना रूट तय कर लें, ताकि जाम से बचा जा सके और यात्रा आरामदायक बनी रहे।
यह भी पढे़ : सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 24 दिन में गोल्ड ₹19 हजार और सिल्वर ₹47 हजार सस्ता







