ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » उज्जैन में बेगमबाग के 16 अतिक्रमण हटाए, श्रद्धालुओं के लिए सड़कें होंगी साफ, सुरक्षा बल तैनात

उज्जैन में बेगमबाग के 16 अतिक्रमण हटाए, श्रद्धालुओं के लिए सड़कें होंगी साफ, सुरक्षा बल तैनात

सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बेगमबाग क्षेत्र के 16 बचे अतिक्रमण हटाए गए। प्रशासन ने जेसीबी और बुलडोजर से कार्रवाई कर शहर की सड़कें और आवागमन सुगम बनाने की तैयारी की।
सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में अतिक्रमण हटाए गए

Ujjain Begumbagh Demolition: मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में वर्ष 2028 में सिंहस्थ महापर्व आयोजित होने जा रहा है। इस बड़े धार्मिक आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए शहर में हो रहे अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है। मंगलवार को इसी क्रम में अतिक्रमण कर बनाई गई कुछ इमारतों पर बुलडोजर चलाया गया।

उज्जैन के प्रमुख धार्मिक स्थल महाकालेश्वर मंदिर के पास स्थित बेगमबाग क्षेत्र में कई जगह अतिक्रमण करके होटल, विश्रामगृह आदि का निर्माण किया गया था।

सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में अतिक्रमण हटाए गए
सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में अतिक्रमण हटाए गए

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

इस मामले में उज्जैन विकास प्राधिकरण ने पहले ही नोटिस जारी कर इन अतिक्रमणकर्ताओं को इमारत खाली करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके, जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो मंगलवार को प्राधिकरण ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

इस काम में जेसीबी और बुलडोजर सहित अन्य मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं और प्रशासनिक अधिकारियों की भी निगरानी जारी है।

Ujjain Begumbagh Demolition: सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में अतिक्रमण हटाए गए
सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में अतिक्रमण हटाए गए

Ujjain Begumbagh Demolition: बेगमबाग अतिक्रमण हटाने का अभियान

विकास प्राधिकरण के अनुसार, इस क्षेत्र में कुल 45 भूखंड हैं, जिन पर लगभग 90 निर्माण कार्य किए गए थे। इनमें से 58 अतिक्रमण हैं। अब तक 42 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं, जबकि बाकी के 16 अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई जारी है।

दरअसल, उज्जैन में लगभग 2 साल बाद सिंहस्थ महापर्व आयोजित होगा। इस धार्मिक आयोजन में देश और दुनिया भर के श्रद्धालु पहुंचेंगे। शहर की सड़कें संकरी होने के कारण भीड़ और यातायात की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए प्रशासन ने सड़कों और मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर आवागमन को सुगम बनाने के लिए यह कदम उठाया है। इसी दिशा में बेगमबाग के अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े…युद्ध का 25वां दिन! ईरान ने इजरायल पर दागीं मिसाइलें, IDF ने नागरिकों को किया सतर्क

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल