ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » बेटियों को साइकिल, टॉपर्स को लैपटॉप… रेखा सरकार ने बजट में शिक्षा के लिए खोला खजाना

बेटियों को साइकिल, टॉपर्स को लैपटॉप… रेखा सरकार ने बजट में शिक्षा के लिए खोला खजाना

रेखा सरकार के बजट में एजुकेशन को क्या-क्या मिला

Delhi Budget: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए लगभग 1.03 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसे उन्होंने ‘हरित बजट’ करार दिया। इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता देते हुए कई नई योजनाओं की घोषणा की गई है।

शिक्षा पर बड़ा फोकस

सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के लिए 19,148 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जो कुल बजट का करीब 18% है।

* स्कूल भवन निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये

* स्कूलों के विस्तार के लिए 275 करोड़ रुपये

* 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली 1.3 लाख छात्राओं को 90 करोड़ रुपये की लागत से मुफ्त साइकिल

* 10वीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट की कमी के कारण कई छात्राएं पढ़ाई छोड़ देती हैं, इसलिए साइकिल योजना इस समस्या को दूर करने में मदद करेगी।

स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में आवंटन

शिक्षा के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र को 13,034 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा:

* परिवहन: 12,613 करोड़ रुपये

* शहरी विकास: 11,572 करोड़ रुपये

* सामाजिक कल्याण: 10,537 करोड़ रुपये

* जलापूर्ति: 9,000 करोड़ रुपये

नवजात शिशुओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच और आयुष्मान भारत योजना में ट्रांसजेंडर समुदाय को शामिल करने की भी घोषणा की गई।

पर्यावरण और बुनियादी ढांचा

सरकार ने कुल बजट का 21% पर्यावरण संरक्षण के लिए रखा है। धूल-मुक्त सड़कों के विकास के लिए 1,352 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही आपदा प्रबंधन के लिए आपात संचालन केंद्र और नई सेमीकंडक्टर नीति का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही…

* महिला समृद्धि योजना के लिए 5,110 करोड़ रुपये

* एमसीडी के लिए 11,666 करोड़ रुपये

* कर राजस्व का अनुमान: 74,000 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि ट्रिपल इंजन सरकार के सहयोग से दिल्ली तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। यह बजट उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़े… राहुल गांधी का भाजपा पर तंज बोले- ‘विदेश नीति केंद्र सरकार की निजी पॉलिसी बनी’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल