Home » उत्तर प्रदेश » अरुणाचल सीमा पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए आदेश कुमार, गांव में शोक की लहर

अरुणाचल सीमा पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए आदेश कुमार, गांव में शोक की लहर

Up news: चांदपुर कलां के वीर सपूत आदेश कुमार के शहीद होने की खबर से पूरे इलाके में गहरा दुख और शोक का माहौल है। अक्टूबर 2024 में अरुणाचल प्रदेश के एलओसी पर तैनात रहते हुए उन्होंने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। जैसे ही यह खबर गांव पहुंची, हर आंख नम हो गई और पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया।

Up news: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

आदेश कुमार एक साधारण लेकिन देशभक्त परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता रिटायर्ड हवलदार हैं और वर्तमान में हरियाणा पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह परिवार में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई विशाल कुमार भारतीय सेना में हैदराबाद में तैनात हैं। खास बात यह है कि उनके बड़े भाई की शादी 21 अप्रैल को तय थी और इसके लिए उन्हें 13 अप्रैल को छुट्टी भी मिल चुकी थी, लेकिन उससे पहले ही परिवार पर यह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी दो बहनें बबली और चंचल हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

श्रद्धांजलि और सम्मान

Up news: देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद आदेश कुमार को हर कोई अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहा है। गांव से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। हर कोई यही प्रार्थना कर रहा है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। शहीद आदेश कुमार अमर रहें, उनका बलिदान हमेशा देशवासियों के दिलों में जिंदा रहेगा।

 

ये भी पढ़ें: Ajit Pawar: अजित पवार प्लेन क्रैश: हादसा या साजिश? जीरो FIR में बड़े खुलासे का दावा