ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंजाम! भीड़ ने सरपंच पति को को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहना गांव में घुमाया, वीडियो से मचा हड़कंप

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंजाम! भीड़ ने सरपंच पति को को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहना गांव में घुमाया, वीडियो से मचा हड़कंप

मामला MP के दतिया का

MP News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले के उनाव कस्बे से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को कटघरे में खड़ा कर दिया है। गांव के बीचों-बीच भीड़ ने सामाजिक सजा के नाम पर एक अधेड़ व्यक्ति के साथ ऐसी अमानवीय हरकत की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

भीड़ ने कानून को दिखाया ठेंगा

मामला ग्राम पंचायत की सरपंच किरण वर्मा के पति लक्ष्मण वर्मा (55) से जुड़ा है। आरोप है कि युवती के परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने मिलकर लक्ष्मण वर्मा को घर से बाहर खींच लिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। लात-घूसों से पीटने के बाद भी जब उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो उन्होंने लक्ष्मण का मुंह काला कर दिया जो भारतीय समाज में सार्वजनिक अपमान का एक प्रतीक माना जाता है। इसके बाद आरोपियों ने लक्ष्मण वर्मा के गले में जूतों और चप्पलों की माला डाल दी और पूरे गांव में उनका जुलूस निकाला। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित बेहद बेबस हालत में आगे-आगे चल रहा है, जबकि पीछे भीड़ उसका मजाक उड़ाते हुए, हूटिंग करते हुए और वीडियो बनाते हुए चल रही है।

MP News: प्रेम प्रसंग बना हिंसा की वजह

जानकारी के मुताबिक, इस पूरे विवाद की जड़ एक प्रेम संबंध है। गांव की 21 वर्षीय विवाहित युवती, जिसकी हाल ही में फरवरी में शादी हुई थी, 19 मार्च को अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि सरपंच का भतीजा विशाल उसे भगाकर ले गया है। हालांकि, रविवार को युवती खुद वापस लौटी और पुलिस को दिए अपने बयान में साफ कहा कि वह अपनी मर्जी से गई थी। इसके बावजूद युवती के परिजन इस बात को स्वीकार नहीं कर पाए और उन्होंने गुस्से में आकर सरपंच परिवार को निशाना बना लिया हालांकि जिस व्यक्ति पर हमला किया गया, उसका सीधे तौर पर इस मामले से कोई लेना-देना नहीं बताया जा रहा है। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग न सिर्फ आरोपियों की आलोचना कर रहे हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स इसे भीड़तंत्र और सार्वजनिक उत्पीड़न का उदाहरण बता रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लक्ष्मण वर्मा को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। उनके गले से जूतों-चप्पलों की माला उतारी गई और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया। जबकि पीड़ित लक्ष्मण वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने कस्बे के ही 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान भी की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़े… 2027 चुनाव से पहले BJP का मास्टरस्ट्रोक! 40 जिलों का सूखा खत्म करने की तैयारी में पार्टी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल