Breaking News
Home » मध्य प्रदेश » भोपाल के पास तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर में 3 की मौत, 1 घायल

भोपाल के पास तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर में 3 की मौत, 1 घायल

भोपाल पास ट्रैक्टर और कार की टक्कर

Bhopal Car Accident: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में दो चचेरे भाई शामिल बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना ईटखेड़ी थाना क्षेत्र की बैरसिया रोड, निपानिया जाट क्षेत्र में हुई। कार और सामने से आ रहे ट्रैक्टर की सीधी टक्कर हुई। ट्रैक्टर की ट्रॉली में अनाज भरा हुआ था।

भोपाल पास ट्रैक्टर और कार की टक्कर
भोपाल पास ट्रैक्टर और कार की टक्कर

कार सवार लोग और टक्कर का विवरण

बताया गया है कि कार में सवार लोग भोपाल से बैरसिया की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि कार में फंसे लोगों को निकालना मुश्किल हो गया। कार के दरवाजे भी नहीं खुल रहे थे।

Bhopal Car Accident: फंसे लोगों को निकालने का प्रयास

बाद में बचावकर्मी दरवाजों को काटकर कार में फंसे चार लोगों को बाहर निकालने में सफल हुए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान हर्ष मेहर (23), सतीष मेहर (26) और लखन कुशवाह उर्फ लकी (26) के रूप में हुई है। ये सभी भोपाल के निवासी थे। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bhopal Car Accident: भोपाल पास ट्रैक्टर और कार की टक्कर
भोपाल पास ट्रैक्टर और कार की टक्कर

स्थानीय लोगों का प्रयास और दुर्घटना का कारण

स्थानीय लोगों ने भी मौके पर आकर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। अंततः कटर की मदद से कार को काटकर सभी को बाहर निकाला गया। शुरुआती जांच से पता चला है कि कार बहुत तेज़ रफ्तार में थी, जिस कारण सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर इतनी भयानक हुई।

यह भी पढे़ : दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर! करोल बाग में मेट्रो लाइन के नीचे डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौत