ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » ईरान की खुली चेतावनी: ‘रेंज में आया तो अब्राहम लिंकन पर होगा कुचल देने वाला हमला’

ईरान की खुली चेतावनी: ‘रेंज में आया तो अब्राहम लिंकन पर होगा कुचल देने वाला हमला’

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। ईरान ने दावा किया है कि उसने भूमध्य सागर में तैनात अमेरिकी युद्धपोत USS Abraham Lincoln को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया। ईरान ने यह भी कहा है कि वह पहले भी अपने दुश्मनों को जवाब दे चुका है और आगे भी पीछे नहीं हटेगा।

Iran crisis: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। ईरान ने दावा किया है कि उसने भूमध्य सागर में तैनात अमेरिकी युद्धपोत USS Abraham Lincoln को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एक वीडियो के जरिए ईरान ने अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की है। इसके साथ ही तेहरान ने वॉशिंगटन को कड़ी चेतावनी भी दे दी है।

अमेरिकी युद्धपोत पर ईरान की पैनी नजर

ईरानी नौसेना के कमांडर Shahram Irani ने साफ कहा है कि उनकी सेना लगातार अमेरिकी जहाज की हर गतिविधि पर नजर रख रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जैसे ही यह युद्धपोत ईरानी मिसाइल सिस्टम की रेंज में आएगा, उस पर भारी हमला किया जाएगा। ईरान ने यह भी कहा कि किसी भी तरह की दुश्मनी वाली हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Iran crisis: अमेरिका पर बढ़ रहा सैन्य दबाव

दरअसल, United States ने हाल के दिनों में ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए मिडिल ईस्ट में अपने सैनिकों और युद्धपोतों की तैनाती बढ़ाई है। इसी बीच Donald Trump की ओर से 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव की भी चर्चा है, लेकिन जमीन पर हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Iran crisis: ‘हमारी ताकत को कम न आंके अमेरिका’

]ईरान ने साफ शब्दों में कहा है कि उसकी सैन्य क्षमता को हल्के में लेना अमेरिका के लिए भारी पड़ सकता है। एडमिरल इरानी के मुताबिक, उनकी नौसेना अत्याधुनिक मिसाइलों और तटीय रक्षा प्रणाली से लैस है, जो किसी भी बड़े युद्धपोत को निशाना बनाने में सक्षम है। उन्होंने दोहराया कि अगर USS Abraham Lincoln ईरान की सीमा या मिसाइल रेंज के करीब आता है, तो उसे गंभीर नुकसान उठाना पड़ सकता है।

हर जवाब के लिए तैयार ईरान

Iran crisis: ईरान ने यह भी कहा है कि वह पहले भी अपने दुश्मनों को जवाब दे चुका है और आगे भी पीछे नहीं हटेगा। सेना की एकजुटता का जिक्र करते हुए तेहरान ने साफ किया कि देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए हर कदम उठाया जाएगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह बयान सीधे तौर पर अमेरिका को संदेश देने के लिए है कि ईरान किसी भी हालात में झुकने वाला नहीं है।

 

ये भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को यौन उत्पीड़न मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल