ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » तरुण की मौत के बाद रामनवमी पर छावनी में तब्दील हुआ उत्तम नगर, ईदगाह रोड से बाल्मीकि मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

तरुण की मौत के बाद रामनवमी पर छावनी में तब्दील हुआ उत्तम नगर, ईदगाह रोड से बाल्मीकि मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Uttam Nagar

Uttam Nagar: रामनवमी के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां 650 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 12 पैरामिलिट्री यूनिट्स को भी लगाया गया है, जिनमें सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं। प्रशासन ने बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। स्थिति पर नजर रखने के लिए 25 विशेष पिकेट्स संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर बनाए गए हैं। इनमें उत्तम नगर थाना रोड, कलाई बस्ती, कब्रिस्तान/ईदगाह रोड और वाल्मीकि मंदिर चौक जैसे इलाके शामिल हैं।

थानों की संयुक्त पुलिस टीमें भी तैनात

इसके अलावा उत्तम नगर, डाबरी और बिंदापुर थानों की संयुक्त पुलिस टीमें भी तैनात की गई हैं। भीड़भाड़ और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसकर्मी मुख्य चौराहों और संकरी गलियों में मौजूद हैं। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए द्वारका जिला ऑपरेशन सेल ने सादे कपड़ों में अंडरकवर टीमों को भी सक्रिय किया है। ये टीमें इलाके में घूमकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार हैं। हाल ही में होली के दौरान हुए तरुण हत्याकांड को देखते हुए यह अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इस मामले में 26 वर्षीय युवक कीहत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अब तक इस केस में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साफ किया है कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।

रामनवमी भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। यह पर्व सत्य और धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और धार्मिक ग्रंथों का पाठ करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, रामनवमी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष यह पर्व 26 मार्च को मनाया जा रहा है, क्योंकि इस दिन मध्याह्न मुहूर्त पड़ रहा है। नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11:48 बजे शुरू हुई और 27 मार्च को सुबह 10:06 बजे समाप्त होगी।

ये भी पढ़े… जांच के लिए CBI की जरूरत नहीं… तरुण हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जांच याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल