ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » जौनपुर में खौफनाक हत्या: युवक पर 25 वार, शव घसीटकर खेत में फेंका

जौनपुर में खौफनाक हत्या: युवक पर 25 वार, शव घसीटकर खेत में फेंका

जौनपुर जिले के जलालपुर इलाके में मर्डर केस में आरोपी एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आशीष उर्फ चिघडू चौहान के रूप में हुई। आशीष चौहान की हत्या के दो आरोपियों का पुलिस ने गुरुवार को हॉफ एनकाउंटर कर दिया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है।

Up news: जौनपुर जिले के जलालपुर इलाके में मर्डर केस में आरोपी एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आशीष उर्फ चिघडू चौहान के रूप में हुई। आशीष संघईपुर गांव का रहने वाला था। आशीष बांदीपुर में एक दुकान के पास शराब खरीदने गया था, तभी चार युवक वहां पर पहुंचे और एक किलोमीटर तक पीछा कर चाकू से 25 बार वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को 200 मीटर तक घसीटा। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कोई हाथ में डंडा लिए तो कोई मुंह बाधकर निडर होकर शव को घसीटते हुए गांव के बीच लेकर जा रहा है। आरोपियों ने बाइक पर शव ले जाकर गेहूं के खेत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Up news: दो पहले आरोपियों के भाई का किया था मर्डर

जानकारी के अनुसार, दो साल पहले आशीष चौहान ने गांव के ही रोहित नामक युवक की हत्या कर दी थी। इसके बाद से रोहित के परिवार के लोग बदले की भावना में जल रहे थे। मौके पाकर बुधवार को वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धनंजय चौहान, मनोज चौहान, राजू चौहान और अविनाश चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना किसी पुरानी रंजिश से जुड़ी है। आशीष 23 सितंबर, 2024 को रोहित चौहान के मर्डर में आरोपी था। बताया जाता है कि यह मर्डर किसी रिश्ते से जुड़े एक निजी विवाद को लेकर हुआ था। वह करीब छह महीने पहले ही जेल से रिहा हुआ था।

दो आरोपियों का हॉफ एनकाउंटर

Up news: आशीष चौहान की हत्या के दो आरोपियों का पुलिस ने गुरुवार को हॉफ एनकाउंटर कर दिया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं।

 

ये भी पढ़े: एर्दोगन का बड़ा बयान, इजरायल-ईरान जंग की कीमत पूरी मानवता चुका रही

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल