ख़बर का असर

Home » धर्म » महानवमी और रामनवमी का पवित्र पर्व आज: जानें सूर्य, चंद्र और नक्षत्रों के अनुसार जानें सभी शुभ मुहूर्त

महानवमी और रामनवमी का पवित्र पर्व आज: जानें सूर्य, चंद्र और नक्षत्रों के अनुसार जानें सभी शुभ मुहूर्त

27 मार्च 2026 को मनाई जाने वाली राम नवमी और चैत्र नवरात्रि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, कलश विसर्जन और कन्या पूजन का संपूर्ण विवरण। जानें पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्य करने का सर्वोत्तम समय।
27 मार्च का पंचांग

27 March 2026 Panchang: शुक्रवार, 27 मार्च 2026, चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है और शुक्रवार का दिन भी है। नवमी तिथि आज सुबह 10:08 तक रहेगी। इसी दिन चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन भी मनाया जा रहा है। दोपहर 3:25 तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा, वहीं 3:24 तक पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इस दिन श्री राम नवमी और महानवमी का पवित्र पर्व भी उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्र स्थिति

आज का सूर्योदय सुबह 6:17 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6:36 बजे। चंद्रमा आज दोपहर 1:00 बजे उदय होगा और 28 मार्च की सुबह 3:18 बजे अस्त होगा। नक्षत्र पुनर्वसु आज दोपहर 3:24 तक रहेगा।

27 मार्च का पंचांग
27 मार्च का पंचांग

27 March 2026 Panchang: शुभ मुहूर्त

आज कई शुभ मुहूर्त ऐसे हैं जिनमें आप पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्य कर सकते हैं। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:03 से 5:50 तक रहेगा। प्रातः संध्या 5:26 से 6:37 बजे तक, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:19 से 1:08 बजे तक, और विजय मुहूर्त 2:46 से 3:35 बजे तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 6:50 से 7:13 बजे तक रहेगा। सायाह्न संध्या 6:51 से 8:02 बजे तक होगी। अमृत काल दोपहर 1:05 से 2:38 बजे तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6:37 से दोपहर 3:24 बजे तक रहेगा। इन सभी शुभ समयों में आप राम नवमी और महानवमी की पूजा कर सकते हैं।

कलश विसर्जन मुहूर्त

भक्तजन 27 मार्च की सुबह 10:09 से लेकर दोपहर 1 बजे तक कलश विसर्जन कर सकते हैं। जिन लोगों ने 9 दिवसीय व्रत लिया है, उन्हें कलश विसर्जन 28 मार्च की सुबह करना चाहिए। ध्यान रहे कि 28 मार्च को दशमी तिथि सुबह 8:48 बजे तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी।

27 March 2026 Panchang: कन्या पूजन मुहूर्त

कन्या पूजन का शुभ समय आज नवमी तिथि के अनुसार सुबह 10:09 तक है। यही कारण है कि इस समय तक ही कन्या पूजन किया जाना उत्तम माना जाता है।

27 March 2026 Panchang: 27 मार्च का पंचांग
27 मार्च का पंचांग

27 मार्च 2026 का राहुकाल

राहुकाल शहर अनुसार इस प्रकार रहेगा:

  • दिल्ली: सुबह 10:54 से दोपहर 12:27 तक
  • मुंबई: दोपहर 11:13 से 12:44 तक
  • चंडीगढ़: सुबह 10:56 से दोपहर 12:29 तक
  • लखनऊ: सुबह 10:40 से दोपहर 12:12 तक
  • भोपाल: सुबह 10:54 से दोपहर 12:26 तक
  • कोलकाता: सुबह 10:10 से 11:42 तक
  • अहमदाबाद: दोपहर 11:13 से 12:45 तक
  • चेन्नई: सुबह 10:43 से दोपहर 12:14 तक

डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक संदर्भ में साझा की जा रही है। शुभ मुहूर्त और पंचांग से संबंधित निर्णय व्यक्तिगत विवेक अनुसार करें।

ये भी पढ़े…मुख्य द्वार का वास्तु महत्व: सही दिशा में दरवाजा लाए घर में खुशहाली, धन और सकारात्मक ऊर्जा

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल