ख़बर का असर

Home » धर्म » राम नवमी पर अयोध्या में रामलला के दर्शन की तैयारी? जानें आरती और सूर्य तिलक का पूरा समय

राम नवमी पर अयोध्या में रामलला के दर्शन की तैयारी? जानें आरती और सूर्य तिलक का पूरा समय

अयोध्या में रामनवमी 2026 का भव्य उत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रामलला के दर्शन, आरती और सूर्य तिलक का समय विशेष रूप से निर्धारित किया गया है। पूरी अयोध्या सजावट और श्रद्धालुओं की भव्य भीड़ से गूंज रही है।
राम नवमी पर रामलला के दर्शन का समय

Ram Navami Ayodhya 2026: पूरे भारत में रामनवमी के पर्व की तैयारियां बड़े उत्साह के साथ चल रही हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि 26 मार्च सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। इसी वजह से कुछ लोग 26 मार्च को, जबकि कुछ लोग 27 मार्च को रामनवमी मनाएंगे।

राम नवमी पर रामलला के दर्शन का समय
राम नवमी पर रामलला के दर्शन का समय

अगर आप 27 मार्च को अयोध्या में राम लला के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। इस पावन अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में भव्य आयोजन किया जा रहा है और लाखों श्रद्धालु वहां पहुंचने की उम्मीद है।नीचे हम आपको दर्शन, आरती और सूर्य तिलक की समय-सारिणी सहित सभी जरूरी जानकारियां दे रहे हैं।

राम नवमी पर अयोध्या में दर्शन का समय

भक्त राम नवमी के मौके पर निम्नलिखित समय स्लॉट में दर्शन कर सकते हैं:

  • 07:00 AM से 09:00 AM
  • 09:00 AM से 11:00 AM
  • 11:00 AM से 12:00 PM
  • 01:00 PM से 03:00 PM
  • 03:00 PM से 05:00 PM
  • 05:00 PM से 07:00 PM
  • 07:00 PM से 09:00 PM
Ram Navami Ayodhya 2026: राम नवमी पर रामलला के दर्शन का समय
राम नवमी पर रामलला के दर्शन का समय

Ram Navami Ayodhya 2026: राम मंदिर में आरती की समय-सारिणी

राम नवमी पर आरती का समय इस प्रकार है:

  • मंगल आरती: 04:30 AM
  • श्रृंगार आरती: 06:30 AM
  • शयन आरती: 09:30 PM

सूर्य तिलक का समय

इस साल राम नवमी के मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक दोपहर 12 बजे होगा। इस समय कुछ मिनटों के लिए सूरज की किरणें सीधे रामलला की मूर्ति के मस्तक पर पड़ेंगी।

राम नवमी पर रामलला के दर्शन का समय
राम नवमी पर रामलला के दर्शन का समय

अयोध्या में तैयारियों का माहौल

अयोध्या में रामनवमी का उत्सव कल धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए राम मंदिर को सुंदर सजावट और रोशनी से अलंकृत किया जा रहा है।उम्मीद है कि इस दिन 10 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे।राम मंदिर के निर्माण के बाद, अयोध्या में रामनवमी का उत्साह और भी बढ़ गया है। पूरे शहर में, हर गली, हर घाट और हर दिल में केवल एक ही नाम गूंज रहा है – राम लला।

ये भी पढ़े…मुख्य द्वार का वास्तु महत्व: सही दिशा में दरवाजा लाए घर में खुशहाली, धन और सकारात्मक ऊर्जा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल