ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » जमानत पर छूटे अपराधियों को चेतावनी! वादी को धमकाया तो तुरंत होगी जमानत निरस्त, मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश

जमानत पर छूटे अपराधियों को चेतावनी! वादी को धमकाया तो तुरंत होगी जमानत निरस्त, मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जमानत पर छूटकर धमकी देने वाले आरोपियों और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
अपराधियों पर मुख्यमंत्री योगी का सख्त संदेश

Yogi Janata Darshan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर दौरे के दौरान गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो आरोपी जमानत पर छूटने के बाद वादी को धमकाते हैं, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए और उनकी जमानत निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

जनता दर्शन में करीब दो सौ लोगों से मुलाकात

गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अलग-अलग जिलों से आए करीब दो सौ लोगों से मुलाकात की। इस दौरान कई लोगों, खासकर कमजोर वर्ग के नागरिकों ने दबंगों द्वारा डराने-धमकाने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि प्रदेश में किसी भी तरह की गुंडागर्दी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Yogi Janata Darshan: अपराधियों पर मुख्यमंत्री योगी का सख्त संदेश
अपराधियों पर मुख्यमंत्री योगी का सख्त संदेश

Yogi Janata Darshan: पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लोगों से मिले प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए कहा कि इनका जल्द और संतोषजनक समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए और सभी पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए।

भू-माफियाओं और असामाजिक तत्वों पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं और अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की जमीन या अधिकारों पर कब्जा करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मिलेगी मदद

जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने भी पहुंचे थे। इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी भी व्यक्ति का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही अस्पताल से उपचार का अनुमानित खर्च प्राप्त होगा, सरकार की ओर से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

बच्चों से मुलाकात और लोगों को भरोसा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को स्नेहपूर्वक दुलारते हुए चॉकलेट दी और उन्हें आशीर्वाद भी दिया। साथ ही वहां मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर पीड़ित और जरूरतमंद व्यक्ति की समस्या का समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल