Nepal news: नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के नेता बालेन शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर नया इतिहास रच दिया। 36 साल की उम्र में वह देश के सबसे युवा लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके साथ 15 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें ज्यादातर युवा चेहरे शामिल हैं।
सबसे युवा सरकार: औसत उम्र सिर्फ 38 साल
नेपाल की नई सरकार को दुनिया की सबसे युवा सरकार कहा जा रहा है। कैबिनेट में 15 मंत्रियों में से 9 की उम्र 30 से 40 साल के बीच है। सबसे युवा मंत्री: 29 साल, सबसे वरिष्ठ मंत्री: 51 साल, औसत उम्र: 38 साल, यह साफ संकेत देता है कि नेपाल की राजनीति में युवाओं का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है।
Nepal news: शपथ ग्रहण और ऐतिहासिक उपलब्धि
शुक्रवार दोपहर 12:34 बजे काठमांडू के शीतल निवास में आयोजित समारोह में राम चंद्र पौडेल ने बालेन शाह को संविधान के अनुच्छेद 76(1) के तहत नेपाल का 47वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया। बालेन शाह मधेश क्षेत्र से इस पद तक पहुंचने वाले पहले नेता भी बने हैं।
अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री बालेन शाह ने खुद कई महत्वपूर्ण मंत्रालय अपने पास रखे हैं: रक्षा मंत्रालय, उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय, इसके अलावा कैबिनेट में प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं: स्वर्णिम वागले – वित्त मंत्री, शिशिर खनाल – विदेश मंत्री, सूडान गुरुंग – गृह मंत्री।
Nepal news: Gen-Z आंदोलन से बदली सत्ता
नेपाल में यह राजनीतिक बदलाव अचानक नहीं आया। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और सोशल मीडिया प्रतिबंध को लेकर युवाओं ने बड़ा आंदोलन किया। ‘Gen-Z’ के इस विरोध प्रदर्शन ने आखिरकार सरकार को गिरा दिया और नए चुनाव का रास्ता साफ किया।
शपथ समारोह में दिखी संस्कृति की झलक
बालेन शाह के शपथ ग्रहण में नेपाल की सांस्कृतिक विविधता भी देखने को मिली। 7 ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद, 108 बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, 107 बौद्ध लामाओं द्वारा मंगल पाठ, हिंदू और बौद्ध परंपराओं का यह संगम समारोह की खास पहचान बना।
क्या संकेत देती है ये नई सरकार?
Nepal news: नेपाल की यह नई युवा सरकार देश की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या यह Gen-Z नेतृत्व देश की पुरानी समस्याओं भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और सिस्टम सुधार पर ठोस काम कर पाता है या नहीं।
यह भी पढे़: ज़ोजिला एवलांच: श्रीनगर-लेह हाईवे पर तबाही, 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी







