ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » “पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी का बैठक में बड़ा एक्शन-‘टीम इंडिया’ को अलर्ट, राज्यों को सख्त आदेश

“पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी का बैठक में बड़ा एक्शन-‘टीम इंडिया’ को अलर्ट, राज्यों को सख्त आदेश

Pm Meeting To Cm: नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में उभरते संकट को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहम बैठक की। बैठक में देश की तैयारियों, ऊर्जा सुरक्षा, सप्लाई चेन और नागरिकों की सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा हुई।

‘टीम इंडिया’ की भावना पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस चुनौती का सामना “टीम इंडिया” बनकर ही किया जा सकता है। उन्होंने कोविड-19 महामारी का उदाहरण देते हुए कहा कि केंद्र और राज्यों के बेहतर तालमेल से ही देश ने उस संकट का सफलतापूर्वक सामना किया था और अब भी उसी मॉडल पर काम करने की जरूरत है।

Pm Meeting To Cm: सप्लाई चेन और जमाखोरी पर सख्ती

पीएम मोदी ने राज्यों को निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई चेन सुचारू बनाए रखें और जमाखोरी व मुनाफाखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने राज्य और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय करने और प्रशासन को अलर्ट रखने पर जोर दिया।

ऊर्जा और आर्थिक स्थिरता पर फोकस

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आर्थिक स्थिरता, व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और नागरिकों के हितों की रक्षा है। उन्होंने बताया कि 3 मार्च से एक इंटर-मिनिस्ट्रीयल ग्रुप रोजाना हालात की समीक्षा कर रहा है और जरूरत के अनुसार फैसले ले रहा है।

Pm Meeting To Cm
                                          Pm Meeting To Cm

Pm Meeting To Cm: किसानों और उर्वरक आपूर्ति पर भी ध्यान

पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र को लेकर भी राज्यों को सतर्क रहने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि उर्वरकों के भंडारण और वितरण की निगरानी की जाए, ताकि आने वाले खरीफ सीजन में किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।

अफवाहों और फर्जी खबरों से सतर्क रहने की अपील

प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी कि ऐसे समय में अफवाहें तेजी से फैलती हैं, जिससे घबराहट पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि जनता तक सही और विश्वसनीय जानकारी समय पर पहुंचाना बेहद जरूरी है। साथ ही ऑनलाइन ठगी और फर्जी एजेंटों से सावधान रहने को भी कहा।

Pm Meeting To Cm: सीमा और तटीय राज्यों को विशेष निर्देश

उन्होंने सीमा और तटीय राज्यों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, ताकि शिपिंग, आपूर्ति और समुद्री गतिविधियों से जुड़े किसी भी खतरे से निपटा जा सके। पीएम मोदी ने बायोफ्यूल, सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और पाइप्ड नेचुरल गैस के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को बढ़ावा देना जरूरी है।

विदेश में रह रहे भारतीयों के लिए व्यवस्था

प्रधानमंत्री ने राज्यों से कहा कि पश्चिम एशिया में रह रहे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन शुरू की जाए, नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं और जिला स्तर पर सहायता तंत्र विकसित किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर मदद मिल सके।

Pm Meeting To Cm: केंद्र-राज्य ने जताई एकजुटता

बैठक में Rajnath Singh ने भी कहा कि सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस संकट से निपटने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। मुख्यमंत्रियों ने भरोसा जताया कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था मजबूत बनी हुई है।

‘साझी जिम्मेदारी’ का संदेश

प्रधानमंत्री ने अंत में कहा कि यह एक साझा जिम्मेदारी है और “टीम इंडिया” के रूप में मिलकर देश इस चुनौती से सफलतापूर्वक बाहर निकलेगा।

ये भी पढ़े… भारत को मिला पहला “Port of Refuge”, समुद्री सुरक्षा में बड़ा कदम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल